देश अब भयावह महंगाई और बेरोजगारी की ओर बढ़ेगा

रुपया आज भी टूटा, पेट्रोल 109, डीजल 98.51, सीएनजी के भाव भी बढ़ेंगे

 

 

 

 

 

नई दिल्ली (ब्यूरो)। रुपए की गिरती कीमत और कच्चे तेल के भाव में हो रही वृद्धि का असर आने वाले समय में यदि सरकार ने टैक्स में रियायत नहीं की तो बाजार पर दिखाई देगा। पेट्रोल-डीजल के कारण पहले से ही 15 प्रतिशत तक महंगाई खुदरा में बढ़ गई है। इसके चलते इसका असर महंगाई के अलावा कई उद्योगों में छटनी के कारण बेरोजगारी पर भी दिखाई देगा।
लगातार दूसरे दिन रुपये की कीमत में गिरावट जारी रही। कल 6 पैसे कम होने के बाद आज भी 19 पैसे प्रति डॉलर की गिरावट के साथ रुपया अपने उच्चतम शिखर पर पहुंच गया है। दूसरी ओर इसका असर आयात पर भी अब दिखाई देगा। कई सामानों की कीमतें बढ़ जाएगी, वहीं सीएनजी की कीमतें भी बढ़ने का क्रम शुरू हो गया है। दिल्ली में 90 पैसे कीमत बढ़ी है। मध्यप्रदेश में भी कीमतें बढ़ेगी। इधर आज पेट्रोल 109 रुपए लीटर पहुंच गया है। तेल कंपनियां कह रही हैं कि अगले 15 दिनों में ही पेट्रोल 115 रुपए के पार पहुंच जाएगा। इसके अलावा घरेलू गैस की कीमतों में भी वृद्धि हो रही है। उल्लेखनीय है कि 1 प्रतिशत महंगाई बढ़ने पर देश के नागरिकों की जेब से 1 लाख करोड़ रुपया अतिरिक्त चला जाता है। 15 प्रतिशत महंगाई बढ़ने का असर अन्य क्षेत्रों में दिखाई देगा। अर्थशास्त्रियों का कहना है कि महंगाई के कारण छह माह में ही 15 लाख करोड़ रुपए से देश के नागरिक गरीब हो गए हैं और यह क्रम आगे जारी रहेगा। इसका असर बेरोजगारी पर भी दिखाई देने लगेगा।

You might also like