आज रात अपलोड हो जाएंगे चुनावी बांड के न्यूमेरिक नंबर, अब खुलेगा बड़ा पर्दा

चंदे के फर्जीवाड़े में कंपनियों से लिए गए पैसे कहां-कहां गए देख सकेंगे

electoral bonds
electoral bonds

नई दिल्ली (ब्यूरो)। उच्चतम न्यायालय द्वारा कल एसबीआई को लगाई लताड़ के बाद निर्देश दिए कि उन्होंने उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का पूरा पालन नहीं किया है। अब एसबीआई इलेक्टोरल बांड खरीदने वालों के न्यूमेरिक नंबर के साथ इसे शनिवार शाम तक चुनाव आयोग को दे। चुनाव आयोग को कल इसे अपलोड करना है। इस न्यूमेरिक नंबर के बाद यह पता लग जाएगा कि कौन से राजनीतिक दल के खाते में किस के द्वारा खरीदे गए बांड का पैसा गया है।

माना जा रहा है कि आज रात ही चुनाव आयोग न्यूमेरिक नंबर के साथ पूरी जानकारी जो एसबीआई से आएगी उसे अपलोड कर देगा। इससे आज चुनावी चंदे के फर्जीवाड़े का दूसरा बड़ा पर्दा भी उठ जाएगा और इसके साथ ही मिलान करने में भी लोगों को आसानी हो जाएगी और पूरा मामला तार-तार हो जाएगा। वहीं दूसरी ओर एक अन्य जानकारी में ेचुनावी बांड को लेकर जो जानकारी जारी हुई है उसके अनुसार बांड जारी होने की तारीख से 24 फरवरी तक कुल 15529 करोड़ के बांड खरीदे गए थे, इसमें से 7700 करोड़ के बांड भाजपा ने केश कराए, कांग्रेस ने 1800 करोड़ और टीएमसी ने 1706 करोड़ के बांड भुनाए। 187 बांड का पैसा प्रधानमंत्री कोष में जमा हो गया है। वहीं यह भी जानकारी सामने आई है कि गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा को 990 करोड़ और कांग्रेस को 104 करोड़ का चंदा बांड से मिला था। दूसरी ओर कर्नाटक के हुए चुनाव में अप्रैल 2023 के दौरान भाजपा को 334 करोड़ और कांग्रेस को 190 करोड़ का चंदा मिला था।

लोकसभा के साथ चार राज्यों के विधानसभा चुनाव भी होंगे

नई दिल्ली। लोकसभा के साथ ही देश के चार राज्यों उड़सी, सिक्किम, अरुणाचल और आंध्रप्रदेश में भी विधानसभा के चुनाव साथ-साथ ही कराए जाएंगे। इसे लेकर भी राज्यों में सभी तैयारियां प्रारंभ हो गई है। वहीं राजनीतिक दलों ने भी अपने प्रत्याशियों के चयन की कवायद तेज कर दी है।

You might also like