Recover your password.
A password will be e-mailed to you.

इस बार निगम चुनाव में मुस्लिम इलाकों में ज्यादा फेरबदल नहीं दिख रहा। कल परिणाम आएंगे और इससे पहले तो सभी ख़तरे के बाहर है, 17 जुलाई के बाद कई हारे प्रत्याशी घर बैठ जाएंगे। चन्दन नगर वार्ड 2 से जहां मुबारिक की जीत आसान नजर आ रही है वहीं वार्ड 8 से सामने कमजोर प्रत्यशी होने के साथ ही बहुत से उम्मीदवारों को चुनाव के पहले ही ना उम्मीद कर चुके अनवर जीत की तरफ दस्तक देते नजर आ रहे है। दूसरी तरफ इमली बाज़ार वार्ड 58 से पिछले दिनों अवैध कॉलोनियों के चक्कर में चकरा चुके कादरी की जमीनी पकड़ मजबूत दिख रही है। वार्ड 38 से के कांग्रेस के सबसे कमजोर टिकट पर अन्नू हारते तो उस्मान आसानी से जीतते दिख रहे है। वार्ड 39 की बात करे तो वाहिद अली ने इस बार इकबाल को मामू बना जीतते दिख रहे है। वार्ड 53 से फारूक इस बार पिछली बार से ज्यादा मजबूत तो हुए है लेकिन साम, दाम, दंड, भेद में अलीम की तरह पक नहीं सके। यहां कम अंतर से ही सही पर अलीम जीत सकते है। वार्ड 60 रानीपुरा में इस बार अंसाफ का सुनहरा सपना टूटता नजर आ रहा है और मुन्ना चूना लगाने में कामयाब दिख रहे है। 68 में अयाज़ बेग तो 73 में सादिक की जीत आसान दिख रही है।
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.