Sulemani Chai – मजलिस में दाग अच्छे हैं..हीरो तराश रहा नौशाद फाउंडेशन! बेगानी शादी में खजराना दीवाना

मजलिस में दाग अच्छे हैं..

मजलिस की सियासत में इन दिनों एक कहावत खूब फिट बैठ रही है— दाग अच्छे हैं! भोपाल के एक सामाजिक कार्यकर्ता की सोशल मीडिया पोस्ट में एक लाख रुपए के कथित लेनदेन का जिक्र क्या आया, भोपाल से हैदराबाद तक हलचल मच गई। मामला जिला अध्यक्ष की ताजपोशी का था या पर्दे के पीछे कोई और खेल चल रहा था, यह तो संबंधित किरदार ही जानें, लेकिन एक लाख के सवाल ने मजलिस के गलियारों में बेचैनी जरूर बढ़ा दी है। पोस्ट में रकम देने वाले की ओर से एक गवाह का नाम भी उछाला गया, जिसे प्रदेश अध्यक्ष का खास अजीज बताया जा रहा है। ऊपर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पोल खोलने का ऐलान भी कर दिया गया। अब देखना यह है कि पोल खुलती है या मामला सिर्फ ऐलान तक ही सिमट जाता है। वैसे लेनदेन की चर्चाएं बुरहानपुर में भी खूब सुर्खियां बटोर चुकी हैं, अब इंदौर के मुल्तानी मिट्टी में भी ऐसी कोई काबिलियत तो थी नहीं की उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया जाता इसके पीछे क्या हे वो हमें नहीं पता ।

 

हीरो तराश रहा नौशाद फाउंडेशन!

छोटे स्कूलों के बच्चों में छिपे हुनर को दे रहा है बड़ा मंच…
साहब, आजकल हीरो बनने और बनाने की होड़ तो खूब है, मगर असली हीरो तराशने वाले कम ही नजर आते हैं। इसी बीच नौशाद फाउंडेशन छोटे स्कूलों के बच्चों में छिपी सलाहियत को निखारने की ऐसी कोशिश कर रहा है, जहां न शोहरत की भूख है और न सियासत की दुकानदारी।
कल फाउंडेशन की डिबेट प्रतियोगिता में बच्चों ने सिर्फ बहस नहीं की, बल्कि बहस और झगड़े का फर्क भी समझा। दलीलों के साथ अपनी बात रखना, दूसरे की बात सुनना और अदब के साथ असहमति जताना सीखा। हर बच्चे ने पूरे जोश से अपनी काबिलियत दिखाई। बच्चों की सलाहियत के मुताबिक उन्हें इमामत भी दिए गए ताकि हौसले बुलंद हों।
वरना आजकल तो बड़े-बड़े मंचों पर माइक पकड़ते ही लोग बहस को जंग और असहमति को दुश्मनी समझ बैठते हैं। ऐसे दौर में छोटे बच्चों को बातचीत का सलीका सिखाना भी कोई छोटी खिदमत नहीं।
तो साहब, जहां हर कोई अपना नाम चमकाने में लगा है, वहां बच्चों का मुस्तकबिल चमकाने में जुटे नौशाद फाउंडेशन के तमाम जिम्मेदारों के नाम इस बार का सुलेमानी सलाम!

 

बेगानी शादी में खजराना दीवाना

हमारे खजराने की जितनी तारीफ की जाय कम हे मामला हाल ही में जम जम वाले रोड का जो कि एक सो चार फिट का बनना था ,लेकिन व्यापारियों की दुकानें छोटी हो जाने की वजह से सभी में धुकधुकी बनी थी जिसे लेकर सभी रोड की चौड़ाई कम करने के चक्कर में थे ,तो साहब विधायक बाबा की कोशिशो से चौड़ाई अस्सी फीट फाइनल हुई अब साहब हमारे खजराने के भावी पार्षदगण लगे काम का श्रेय लेने की होड़ में जिसमें जिसमें ऐसे भी लोग शामिल हे जो कि अगर निर्दलीय चुनाव लड़े तो सो वोट भी अपने बल पर नहीं ला सकते सभी के नाम लेना उचित नहीं लेकिन खजराने की जनता सब जानती हे ,की कौन कितने पानी में हे ,

दुमछल्ला…
साल की शुरुआत ,राहत की बात

हर साल की तरह इस साल भी साल की शुरुआत मतलब एक जनवरी को शहर अपने लाडले शायर राहत इन्दौरी का जन्मदिन एक मुशायरे के रूप में मनाएगा जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हे लंबे अरसे बाद शहर में शायरो की महफिल जमने वाली हे कल से सोशल मीडिया पर राहत इन्दौरी फाउंडेशन ने इसका पहला पोस्टर जारी कर दिया हे, जिसे लेकर शहर में चर्चाएं शुरू हो चुकी हे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.