
इंदौर। सोने के जेवरों में अभी तक आपने इंदौर में रेनियम पाउडर की मिलावट का मामला नहीं सुना होगा। परंतु अब इंदौर में एमजी रोड़ स्थित सोने चांदी एक बड़े कारोबारी के यहां से खरीदे गये सोने के जेवर को जब मिल क्षेत्र के एक सोने के कारोबारी के यहां गलाया गया तो दस ग्राम में डेढ़ ग्राम रेनियम पॉवडर की मिलावट पाई गई यह सोने की शुद्धता के साथ पकड़ में नहीं आ रहा है। दूसरी तरफ पिछले दिनों इंदौर में डेढ़ प्रतिशत लेबर पर सोने के जो जेवर उदघाटन के दिन बेचे गये हैं उनमे भी रेनियम पाउडर का मामला बताया जा रहा है। जेवरों की घड़ाई में प्रतिशत में लिए जा रहे लेबर को लेकर भी बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आ रहा है। इधर अब रेनियम पाउडर को पकड़े जाने के लिए एक नई मशीन इजाद की गई है जिसकी कीमत चालीस से पैंतालिस लाख रुपए के बीच बताई जा रही है। यह मशीन अब इंदौर में लगाई जा रही है। इससे सोने के अंदर चल रहे फर्जीवाड़े का पूरा मामला आंखों के सामने देखा जा सकेगा। रेनियम पाउडर चीन द्वारा इजाद किया गया है।
सोने की कीमतों में हो रही भारी गिरावट के बीच अब इसकी शुद्धता को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। दावा किया जा रहा है कि चीन ने दुनिया में एक ऐसा मेटल भेजना शुरू कर दिया है, जिसे सोने में मिला दो तो भारतीय मानक ब्यूरो भी पकड़ नहीं पाता। एक जांच रिपोर्ट में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि सोने का वजन बढ़ाने के लिए उसमें रेनियम जैसे भारी मेटल का पाउडर मिलाया जा रहा है। अभी तक यह माना जाता था कि इंदौर में यह मामले सामने नहीं आये हैं पर अब स्पर्धा के चलते और सोने के भाव कम होने के बाद बड़े दुकानदारों द्वारा कीमत पर वापस नहीं लिए जाने के बाद परते खुलने लगी है। एक मामला जो सामने आया है उसमे एमजी रोड़ स्थित सोने चांदी के बड़े कारोबारी के यहां से सोने के जेवर लिए गए थे। जब खरीददारों को पैसों की जरुरत थी तो उसने वापस करने के लिए बात की इस पर शोरुम से यह कहा गया कि बीस दिन बाद का चेक दिया जाएगा। पहले गलाकर देख ले यह सारी प्रक्रिया आपके सामने नहीं हो पायेगी। कारखाने में भेजा जाएगा। इसके बाद उपभोक्ता उक्त सोने के जेवर को लेकर पाटनीपुरा स्थित बड़े शोरुम पर पहुंचे और उन्होंने इसे बेचने की बात कही इस पर दुकान संचालक द्वारा उन्हीं के सामने जब सोने को मशीन द्वारा गलाया गया तो इसमे बताया गया सोने से ८२ प्रतिशत ही उपभोक्ता को मिला। इस प्रकार के खरीदे गये सोने के जेवरों को जब तक गलाया नहीं जाएगा तब तक शुद्ध सोने की मात्रा नहीं निकाली जा सकती। क्योंकि गलाने के समय ही रेनियम पाउडर अलग हो जाता है। दूसरी तरफ इंदौर में बेहद कम लेबर पर बेचे गये जेवरों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। यदि किसी ने भी पहले दिन उक्त शोरुम से जेवर खरीदे है तो वह इसे गलाकर अपने शुद्ध सोने की जानकारी ले सकता है। उल्लेखनीय है कि केवल सोने में ही लेबर प्रतिशत से लिया जाता है। जब सोना तीस हजार रुपए प्रति दस ग्राम था तब भी पांच से छह प्रतिशत लेबर होता था। जब सोना डेढ़ लाख रुपए हो गया तब भी लेबर यही लिया जा रहा है। जबकि लेबर उतना ही लग रहा है। इस मामले में मिल क्षेत्र के पाटनीपुरा स्थित सराफा बाजार में लेबर तय राशि के हिसाब से लिया जा रहा है। जिसके कारण उपभोक्ता को नुकसान नहीं होता है। वहीं बड़े शोरुम से जब लेबर का बिल हाथ में आता है तो उसमे २४ कैरेट के हिसाब से लेबर लिखा होता है। इससे यह तय हो गया है कि अब रेनियम पाउडर का उपयोग इंदौर में भी बड़े खिलाडिय़ों के यहां शुरु हो गया है। एक शिकायत नानाभाई ज्वेलर्स के यहां भी आई है। इस सोने की शुद्धता भी अभी परखी जानी है। शादी के कारण यह कार्य कुछ समय के लिए रुक गया है। दूसरी तरफ इंदौर के ही एक और कारोबारी ने पाउडर की उपलब्धता की पुष्टी की है। उसका कहना है इस पाउडर की सप्लाई और भारत के कई शहरों में इसके डीलरों का एक बड़ा नेटवर्क मौजूद है। रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के शेनोन में स्थित एक एजेंट से संपर्क करने पर उसने रेनियम पाउडर बनाने और भारत के कई शहरों में डीलरों के नेटवर्क का दावा किया।
दूसरी तरफ मुंबई के एक डीलर के जरिये एक ग्राम रेनियम पाउडर का सैंपल हासिल कर जोधपुर के एक जौहरी के साथ इसका प्रयोग किया गया। चौकाने वाले नतीजों में सामने आया कि एक ग्राम रेनियम पाउडर को 7.83 ग्राम 24 कैरेट सोने में मिलाने पर मिश्रण का कुल वजन 8.83 ग्राम हो गया। दावा है कि जांच में इस मिश्रण को 24 कैरेट सोना बताया गया। इसके बाद जब जौहरी ने इसमें दूसरी धातु मिलाकर 22 कैरेट की ज्वेलरी तैयार की, तो हॉलमार्किंग सेंटर ने भी इसे 22 कैरेट प्रमाणित कर दिया। इधर इंदौर के ही सोने चांदी के एक कारोबारी ने दावा किया है कि वह सराफे में ही ४५ लाख की मशीन जल्द लगाने जा रहे है जिससे सोने में किए जा रहे बड़े जादूगरों के फर्जीवाड़े सामने लाये जा सकेंगे।