इंदौर में यात्रा के विश्राम को लेकर 3 ग्राउंड पर विचार, 23 को प्रवेश

सत्यनारायण पटेल को 1 दिन का कार्यक्रम दिया, स्टेडियम पर सांस्कृतिक समारोह

इंदौर। (bharat jodo yatra route) राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में बड़े बदलाव की सूचना आ रही है। महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश में प्रवेश की तारीखों में फेरबदल हो सकता है। भारत जोड़ो यात्रा का असर गुजरात और हिमाचल चुनाव में दिखने लगा है। मध्यप्रदेश में 20 नवंबर को प्रवेश के साथ ही यात्रा 22 तारीख से शुरू होने वाली थी, परंतु गुजरात प्रदेश कांग्रेस द्वारा चुनाव में राहुल गांधी के प्रचार की लगातार मांग को देखते हुए वह 21-22 नवम्बर को गुजरात जा सकते हैं, जिसके चलते मध्यप्रदेश मे यात्रा 23 नवंबर को शुरू होगी। इस बीच खालसा स्टेडियम की बजाए 3 अन्य बड़े मैदान भी यात्रा के विश्राम के लिए देेखे गए है। वहीं अचानक 1 दिन के कार्यक्रम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल को दिए गए है। इससे उनकी राजनेतिक जमीन भी दिखाई दै रही है। कि वे अभी भी दिल्ली दरबार में मजबूत है।

bharat jodo yatra route

राहुल गांधी के गुजरात दौरे का कार्यक्रम तय करने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और भारत जोड़ो यात्रा के राष्ट्रीय समन्वयक दिग्विजय सिंह कल 16 नवंबर को अहमदाबाद पहुंचेंगे, जहां पर वह गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर राहुल के 20 और 21 नवंबर को होने वाले चुनावी दौरे और चुनावी रैलियों के कार्यक्रम को अंतिम रूप देंगे। दिग्विजय सिंह इस समय इंदौर प्रवास पर भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। इंदौर में यात्रा के प्रवेश और रात्रि विश्राम की जगह को चयनित करने में आ रही परेशानियों को समझने के लिए शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल से विस्तृत चर्चा की।

Also Read – भारत जोड़ो यात्रा: इंदौर में 3 रात रुकेंगे राहुल गांधी..!

यात्रा के प्रवेश मार्ग के साथ रात्रि विश्राम के लिए दशहरा मैदान, वैष्णव स्टेडियम, चिमनबाग सहित अन्य विषयों पर उनके द्वारा जानकारी मांगी गई। शहर कांग्रेस द्वारा छपवाए जा रहे 2 लाख निमंत्रण पत्रों के प्रारूप को लेकर इंदौर यात्रा समन्वयक चिंटू चौकसे से चर्चा कर अन्य तैयारियां की समीक्षा की। इसके पूर्व कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार भी ने भी इंदौर और उज्जैन में यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए थे। उनके साथ उज्जैन आमसभा के प्रभारी सज्जन सिंह वर्मा साथ थे। इसके पहले जो यात्रा इंदौर में 26-27 के बीच प्रवेश करने वाली थी अब वह एक से दो दिन देरी से इंदौर पहुंचेगी। बुराहनपुर से यात्रा 23 को शुरू होगी।

इंदौर में एक दिन अतिरिक्त रुकेगी यात्रा

satyanarayan patel

पदयात्रा में हफ्ते में एक दिन का विश्राम रहता है, जो कि इंदौर में यात्रा के दौरान रहेगा। नए शेड्यूल के तहत 28 और 29 तारीख को यात्रा का इंदौर में प्रवेश होना है जिसमें एक दिन का विश्राम और जुड़ गया है। ऐसे में शहर के सभी नेता यात्रा में विश्राम के दिन का राहुल गांधी के अन्य कार्यक्रम अपने खाते में जुड़वाने के प्रयास में लगातार महाराष्ट्र की ओर यात्रा में शामिल होकर राहुल गांधी से कार्यक्रम देने की गुहार लगा रहे हैं। इंदौर में यात्रा महू, राऊ,1,2,3,4, विधानसभा से होकर गुजरना है, जिसका मार्ग अभी तक तय नहीं हो पाया है। साथ ही रात्रि विश्राम के स्थान का चयन भी शेष है। ऐसे में विधानसभा 5 के लिए पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल यात्रा के विश्राम वाले दिन राहुल गांधी की यात्रा के लिए बड़ा आयोजन करवा रहे हैं, जिसकी अनुमति उन्हें दिल्ली से मिल गई है।

पूर्व सैन्य अधिकारी होंगे शामिल

पूर्व सैन्य कर्मियों के लिए ‘एक रैंक एक पेंशनÓ लागू करने की मांग पूरे देश में उठ रही है। भारत जोड़ो यात्रा में महू से भी 100 से अधिक पूर्व सैन्य अधिकारी यात्रा में शामिल होकर राहुल के साथ कदमताल करते हुए दिखेंगे जिसके लिए उन्होंने इसकी अनुमति मांगी है। हाल ही में महाराष्ट्र के हिंगोली से गुजर रही यात्रा में पूर्व सैनिक साहेबराव होणे ने कहा कि हमें लगता है कि कांग्रेस इस मांग को पूरा कर सकती है। साथ ही उन्होंने सभी पूर्व सैन्य अधिकारियों से अपील की है कि वह यात्रा को अपना समर्थन देते हुए जिन भी प्रदेशों से यात्रा गुजरे उसमें भाग लेकर अपनी मांग रखें। bharat jodo yatra route

You might also like