भारत जोड़ो यात्रा: इंदौर में 3 रात रुकेंगे राहुल गांधी..!

चोरल, खालसा स्टेडियम व सांवेर में विश्राम

भारत जोड़ो यात्रा: इंदौर में 3 रात रुकेंगे राहुल गांधी..!

भारत जोड़ो यात्रा: इंदौर में 3 रात रुकेंगे राहुल गांधी..!

इंदौर। (bharat jodo yatra) भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक रखी है। राहुल गांधी की इस यात्रा का मार्ग जहां लगभग तय हो गया है, वहीं इंदौर जिले में राहुल गांधी 3 रात और 2 दिन रह सकते हैं अर्थात 2 दिन पैदल चलेंगे और रात में अलग-अलग स्थानों पर रुकेंगे। चोरल में पहली रात रुकने के बाद अगले दिन पदयात्रा शुरू होगी और शहर में राजमोहल्ला स्थित खालसा स्टेडियम में रुकेंगे। वहीं अगली रात सांवेर में बिताएंगे। प्रदेश कांग्रेस के तमाम नेताओं सहित शहर के नेताओं को भी जिम्मेदारी सौंप दी गई है और बड़ी संख्या में इस यात्रा में लोगों को लाने का लक्ष्य रखा गया है।

इसी माह संभवत: 25 तारीख के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इंदौर पहुंचेगी। खरगोन जिले में यात्रा के समापन के बाद इंदौर की सीमा में प्रवेश करेगी और यहां चोरल में पहला विराम होगा। राहुल गांधी यहां रात रुकेंगे और अगले दिन सुबह 6 बजे फिर यात्रा पर निकलेंगे। उनके साथ प्रदेश और जिले के तमाम नेता, कार्यकर्ता और अन्य लोग पैदल चलेंगे।

Also Read – अब प्रदेश में राहुल गांधी 31 किमी. प्रतिदिन चलेंगे

तेजाजी नगर, भंवरकुआ, टावर चौराहा, कलेक्टोरेट, महू नाका, राजमोहल्ला होते खालसा स्टेडियम में दूसरी रात यात्रा का विराम रहेगा और यहां से राहुल गांधी नेताओं और कार्यकर्ताओं, जनता व अन्य लोगों से मिलते हुए पैदल बड़ा गणपति, किला मैदान, मरीमाता, बाणगंगा होते हुए सांवेर की ओर रवाना होंंगे।

सांवेर मेें तीसरी रात यात्रा का विराम रहेगा। प्रदेश कांग्रेस से कमलनाथ के निर्देश पर पी.सी. शर्मा, सज्जनसिंह वर्मा सहित इंदौर जिले में जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव, शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल, नगर निगम प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे सहित अन्य नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विधायकों को भोजन की जिम्मेदारी

पूरे यात्रा मार्ग पर भोजन, आवास व अन्य व्यवस्थाओं के लिए विधायकों को नियुक्त किया गया है। विशाल पटेल, संजय शुक्ला भोजन व्यवस्था देखेंगे। इसके लिए चोरल, खालसा स्टेडियम और सांवेर में पांडाल बनाए जाएंगे और यहां यात्रा में चलने वाले कार्यकर्ताओं व नेताओं, स्थानीय लोगों के कई तरह व्यंजन बनेंगे। शाम को भोजन के बाद सुबह चाय-नाश्ते की व्यवस्था भी रहेगी। दोपहर में भी कार्यकर्ताओं को भोजन दिया जाएगा।

https://twitter.com/RahulGandhi?ref_src=twsrc%5Egoogle%7Ctwcamp%5Eserp%7Ctwgr%5Eauthor

(भारत जोड़ो यात्रा: इंदौर में 3 रात रुकेंगे राहुल गांधी..!)

You might also like