अब प्रदेश में राहुल गांधी 31 किमी. प्रतिदिन चलेंगे

12 दिन रहेंगे, 382 किमी. की दूरी, लोकसभा सीट 5 तथा विधानसभा सीट 16 पर पहुंचेंगे

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi इंदौर। राहुल गांधी की अगुवाई में दक्षिण भारत से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने ताकत लगाना शुरू कर दी है। नवंबर अंत मेंं यात्रा प्रदेश में प्रवेश करेगी। यात्रा का रूट को अंतिम रूप देने संगठन ने इंदौर के नेताओं को तेलंगाना या महाराष्ट्र भेजने का फैसला लिया है। कौन-कौन नेता जाएंगे, उनके नाम एक-दो दिन में जारी हो जाएंगे। प्रदेश में राहुल गांधी रोज 31 किमी. चलेंगे। वे 12 दिन प्रदेश में रहेंगे। 382 किमी. की दूरी के साथ लोकसभा की पांच और विधानसभा की 16 सीटें में यात्रा पहुंंचेगी।

ज्वलनशील मुद्दों को लेकर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की पदचाप अब उत्तर भारत में सुनाई देने लगी है। यात्रा से कांग्रेस में खासा उत्साह आ गया है। जल्द ही यात्रा मालवा पहुंचेगी है। राहुल गांधी का रात्रि विश्राम इंदौर में रहेगा। प्रदेश में तो यात्रा को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां की ही है लेकिन मालवा-निमाड़ पर फोकस किया जा रहा है। ये वही बेल्ट हैं, जहा से प्रदेश की सत्ता का रास्ता जाता हैं।

लिहाजा कांग्रेस ने इस हिस्से के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह के जिम्मे यात्रा को लेकर शिवराज सरकार से तालमेल का अहम जिम्मा दिया गया है। इसमें रूट से लेकर तमाम अनुमति लेने जैसे काम शामिल है। प्रदेश में तो इस यात्रा को लेकर कांग्रेस ने व्यापक तैयारियां की ही है लेकिन मालवा निमाड़ पर विशेष फोकस किया जा रहा है। ये वो ही बेल्ट से जहा से प्रदेश की सत्ता का रास्ता जाता हैं। लिहाजा कांग्रेस में प्रदेश के इस हिस्से के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

किसको क्या जिम्मा

अजयसिंह के जिम्मे उन उपयात्राओं की जिम्मेदारी रहेगी, मुख्य यात्रा से जाकर जुड़ेगी। यात्रा की भोजन व्यवस्था विधायक संजय शुक्ला संभालेंगे। आवास व्यवस्था निमाड़ के विधायक रवि जोशी, बालमुकुंद गौतम को दी है। देपालपुर विधायक विशाल पटेल के ठहरने के बंदोबस्त देखेेंग। परिवहन व्यवस्था पूर्व मंत्री सुभाष सोजतिया, प्रचार अशोक सिंह संभालेंगे।

नुक्कड़ सभा की तैयारी

इंदौर के मामले में फिलहाल ये तय हुआ है कि राहुल गांधी आधा दर्जन नुक्कड़ सभाएं लेंगे। एक नुक्कड़ सभा कलेक्टर चौराहे पर रखी जा सकती है। इसमें यात्रा में शामिल नेता भी संबोधित करेंगे। उज्जैन की आमसभा पूर्व मंत्री एवं विधायक सज्जन सिंह वर्मा देखेंगे। यात्रा 20-21 नवम्बर को बुरहानपुर जिले के इच्छापुर से प्रवेश करेगी। यात्रा के साथ कांग्रेस का विधानसभा चुनाव अभियान शुरू हो जाएगा।

8 को कमलनाथ आएंगे

8 नवंबर को कमलनाथ खालसा कॉलेज में गुरु पूरब पर रखे गए अयोजन में शामिल होंगे। वे मंडल, सेक्टर और ब्लाक इकाई से चर्चा कर यात्रा की व्यवस्थाओं की जानकारी लेंगे। संगठन में कसावट लाने कमलनाथ ने हर जिले में संगठक नियुक्त किए हंै। Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

यात्रा को देखने जाएंगे

यात्रा को ऐतिहासिक बनाने कांग्रेस नेताओं द्वारा मार्ग का अवलोकन किया जा रहा है। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पी.सी शर्मा, संगठन प्रभारी महेंद्र जोशी, शोभा ओझा, रवि जोशी, विपिन वानखेड़े, विक्रांत भूरिया को नियुक्त किया गया है। यात्रा का स्वरूप देखने कांग्रेस नेताओं का दल भेजा जाएगा। दल एक-दो दिन यात्रा में चलेंगे। चोरल से इंदौर में प्रवेश करने वाली यात्रा के लिए शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव, सचिव राजेश चौकसे, नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को भी दायित्व सौंपा है। सबसे पहले महाकाल के दर्शन करेंगे राहुल अपनी यात्रा के साथ 3 दिसंबर के उज्जैन पहुंचेगे। सबसे पहले वे भगवान महाकालेश्वर के दर्शन और महाकाल लोक का भ्रमण करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। हालांकि सभा के लिए स्थान का चयन नही हो पाया है। इससे पहले राहुल सांवेर में रात्रि विश्राम करेंगे।

Also Read – गुस्ताखी माफ़…- भिया ऐसे ही कार्यकर्ताओं के नाड़ी वैद्य नहीं कहलाते…भगत और भक्ति का समापनकाल शुरू

खालसा स्टेडियम में गुजरेगी रात

खालसा स्टेडियम में पदयात्रा का रात्रिकालीन डेरा डलेगा। राहुल और उनके साथ चल रहे लोगों के लिए खालसा स्कूल, कालेज में बंदोबस्त किए जाएंगे। ठंड के मद्देनजर खुले मैदान में भी टेंट तंबू ओर छोलदारिया तानी जाएगी।

सबको कवर करेगी यात्रा

यात्रा महू विधानसभा क्षेत्र से प्रवेश करेगी। अभी तक जो रुट चार्ट बना है उसके मुताबिक राहुल गांधी सिमरोल से भंवरकुआ आएंगे। यहां से कलेक्टर ऑफिस, राजमोहलला, बड़ा गणपति, जिंसी, मरीमाता चौराहा होते हुए उज्जैन जाएंगे। इस हिसाब से सभी विधानसभा कवर करेगी।

इंदौर संगठन के लिए अग्नि परीक्षा

विनय बाकलीवाल ने बताया की यात्रा का स्वरूप इतना बड़ा है की इसमें प्रदेश के साथ अन्य प्रदेशों से भी लोग जुड़ेंग, जिसको लेकर यात्रा की वेब साइट पर रोज आमजन रजिस्ट्रेशन करा रहे हंै। अभी तक साढ़े चार लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। Rahul Gandhi

You might also like