5G launch: इंटरनेट का देश में नया युग शुरू, 5 जी लांच
अब देश भर में नेट पर मिलेगी 10 गुना ज्यादा गति
5G launch
नई दिल्ली।
आज से भारत में 5जी सर्विसेज की शुरुआत कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी शुरुआत एयरटेल वाराणसी से और जियो अहमदाबाद के एक गांव से की। इस दौरान दोनों ही राज्यों के मुख्यमंत्री भी वहां मौजूद थे। दिल्ली के प्रगति मैदान में टेलीकॉम इंडस्ट्री का इवेंट इंडियन मोबाइल कांग्रेस 2022 का छठा एडिशन शुरू हो रहा है, जो 4 दिन तक चलेगा। इसी इवेंट में पीएम 5जी सर्विसेज की शुरुआत की। इवेंट में मुकेश अंबानी, सुनील मित्तल और कुमार मंगलम बिड़ला जैसे दिग्गज बिजनसमैन भी उपस्थित थे।
देश की तीन सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनियां कार्यक्रम में पीएम मोदी के सामने 5जी इंटरनेट का एक-एक डेमो प्रदर्शित करेंगी। रिलायंस जियो मुंबई के स्कूल टीचर को महाराष्ट्र, गुजरात व ओडिशा के छात्रों से 5जी नेटवर्क से कनेक्ट करेगी।

