
इंदौर (संजय जलगांवकर)। जनप्रतिनिधि नेता अब अपने समर्थकों क़े साथ विमानतल पर मोबाईल से फोटो नहीं खींच पाएंगे पेसेंजरो क़े लिए भी नियम लागू किया गया है अन्यथा अर्थदंड और मोबाइल जब्त होगा।
इन दिनों विमान में यात्रा करने वाले यात्री विमान क़े साथ अपनी फोटो खिचवाकर सोशल मिडिया पर डालते है वही नेताओं के प_े भी नेता क़े साथ सेल्फी लेकर फोटो खिचवाते है इसमें विमानतल कि सुरक्षा को खतरा बताया गया है अब वीआईपी लाउंच में सिर्फ वो ही नेता मुख्यमंत्री सें मिल पाएंगे जिनकी लिस्ट शहर अध्यक्ष कलेक्टर से अप्रूव करवा कर दे भी सिर्फ आठ लोग होंगे आगंतुक मंत्री या नेता को किसी से काम होगा तो वे निजी सचिव सें कहकर सीआईएसएफ कमांडर के माध्यम से अंदर बुला सकते है। photographs at Indore Airport Banned
वही प्लेन उतरने क़े बाद चार जवान तैनात रहेंगे वे यात्रियों पर नजर रखेंगे यदि कोई यात्री उतरते समय मोबाईल निकालकर विमान क़े साथ फोटो खिचवाते मिला तो उसे तुरंत पकडक़र कण्ट्रोल रूम लाएंगे मोबाईल जब्त होगा वही 10,000 हजार का जुर्माना वसूल कर सुरक्षा में बाधा क़े नियम क़े तहत एरोड्रम पुलिस को सौंपेंगे। यह नियम लागू कर दिया है। डायरेक्टर ऑफ सिविल एविएशन ने आदेश जारी कर गृह मंत्रालय क़े आदेश का हवाला दिया है हवाई पाटिका पर भी यह नियम लागू होगा नेता क़े स्वागत क़े लिये विमानतल क़े बाहर स्थाई मंच रहेगा जहाँ स्थानीय नेता स्वागत कर सकेंगे इस व्यवस्था का पालन नहीं होने पर विमानताल प्रभारी पर कार्यवाही होगी जो लोग चोरी छिपे मोबाइल से फोटो खिचेंगे उनके लिये प्लाईट आने और जाने क़े बाद कैमरे जांचे जायेंगे कोई पकड़ा गया तो एरोड्रम पुलिस को फुटेज देकर उसे भी पकड़ेंगे।