2022 में लगेंगे दो सूर्य और दो चंद्र ग्रहण

इंदौर। अब साल 2022 शुरू होने वाला है और हर साल की तरह इस वर्ष भी कई सूर्य ग्रहण होंगे। हिंदू पंचांग के मुताबिक साल 2022 में दो सूर्य ग्रहण लगने वाले हैं. पहला सूर्यग्रहण तीस अप्रैल दिन शनिवार को लगने जा रहा है। इसका समय दोपहर 12.15 से लेकर शाम 04.07 बजे तक होगा. यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा जो वृषभ राशि में लगेगा. यह ग्रहण पेसिफिक अटलांटिक, दक्षिणी-पश्चिमी अमेरिका और अंटार्कटिका में देखेगा।
साल 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर दिन मंगलवार को होगा. यह ग्रहण भी आंशिक ही होगा. ग्रहण 25 अक्टूबर यानी मंगलवार शाम 16.29.10 बजे से शुरू हो जाएगा और 17.42.01 बजे तक रहेगा. इसे यूरोप, अफ्रीका, दक्षिणी-पश्चिमी एशिया और अटलांटिका में लोग देख सकेंगे. यह वृश्चिक राशि में लगेगा।
दो चंद्र ग्रहण भी लगेंगे
साल 2022 में दो चंद्र ग्रहण भी लगेंगे. पहला चंद्र ग्रहण 15-16 मई को सुबह 7 बजकर 2 मिनट से शुरू होगा और 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगा. ये पूर्णचंद्र ग्रहण होंगे. इसे भारत में भी देखा जा सकेगा. इसका प्रभाव दक्षिणी-पश्चिमी एशिया, दक्षिणी-पश्चिमी यूरोप, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, अटलांटिक, अंटार्कटिका, दक्षिणी अमेरिका, पैसिफिक, हिन्द महासागर में भी दिखने को मिलेगा. ज्योतिष के अनुसार चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पहले से ही सूतक काल शुरू हो जाएगा. यह वृश्चिक राशि में लगेगा। साल का दूसरा और अंतिम चंद्रग्रहण 8 नवंबर दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगा. यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। यह भी पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. इसका प्रभाव भारत समेत दक्षिणी/पूर्वी यूरोप, उत्तरी अमेरिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिणी अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक और हिंद महासागर में भी देखने को मिलेगा। इस दौरान सूतक काल अधिक प्रभावी होगा. यह ग्रहण वृषभ राशि में लगेगा। बता दें कि खगोलशास्त्रियों के अनुसार 18 साल में कुल 41 सूर्य ग्रहण ही लगते हैं, वहीं एक साल में अधिकतम 5 ग्रहण हो सकते हैं।

You might also like