महांकाल, ओंकारेश्वर में 4 किमी लम्बी कतारें

3 लाख से ज्यादा भक्त कर रहे स्नान, पूजन व अभिषेक

omkareshwar news

उज्जैन (का.)। विश्व प्रसिद्ध भगवान महांकाल मंदिर में आज महाशिवरात्रि पर्व पर दर्शनार्थियों की लम्बी-लम्बी कतारें सुबह से ही लगी हुई है। 3 लाख से ज्यादा भक्त क्षिप्रा-नर्मदा स्नान, पूजन, अभिषेक, दर्शन कर रहे हैं वहीं शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव के तहत उज्जैन आज विश्व कीर्तिमान रचेगा। जब क्षिप्रा तट 21 लाख दीपों से जगमग होगा। उधर ओंकारेश्वर मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे हैं। दोनों शहरों में शहर के बाहर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव अन्तर्गत क्षिप्रा के पावन तट पर 21 लाख दिपों को प्रज्जवलित किया जाएगा, इसकी संपूर्ण तैयारी पूर्ण कर ली गई है। पूरा महोत्सव जीरो वेस्ट पर आधारित रहेगा, 22 हजार वालेंटियर सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि और आम लोग के सहयोग से दीप प्रज्जवलन करेंगे एवं एक ही जगह पर सबसे अधिक दीप जलाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उज्जैन शहर के नाम दर्ज कराया जाएगा।
महापौर श्री मुकेश टटवाल ने बताया की महाशिव रात्रि के पावन पर्व पर क्षिप्रा के घाटो पर 21 लाख दीप के साथ ही संपूर्ण शहर में शहरवासीयों द्वारा अपने घर एवं प्रतिष्ठानों पर दीप प्रज्जवलित करते हुए रोशन किया जाएगा एवं एक ही स्थान पर सबसे अधिक दीप प्रज्जवलित करने का विश्व कीर्ति मान उज्जैन शहर द्वारा रचा जाएगा। क्षिप्रा के घाट पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की उपस्थिति में सामाजिक संगठन, छात्र, व्यापारी, जन प्रतिनिधि, निजी संस्था सहित अन्य लोगों की भागीदारी से दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे। घाट पर दीप प्रज्जवलन की माक ड्रील भी करके देखी गई कि एक ब्लाक के दीप कितने समय में प्रज्जवलित कर सकते एवं उसमें क्या कमी है, इस कमी को भी दूर कर लिया गया है। महापौर श्री टटवाल ने बताया कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव में शामिल होगे उसके बाद दूधतलाई स्थित सुदामा अनाज मार्केट का लोकार्पण करेंगे, तत्पश्चात् चामुण्डा माता मंदिर एवं टॉवर चौक पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होगें।
शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव की संपूर्ण तैयारी जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा पूर्ण करली गई है। महाशिवरात्रि पर संर्पूण शहर दीपों की रोशनी से रोशन होगा, इसके लिए सभी शहरवासी, सामाजिक संस्थाएं शहर को दुल्हन की तहर सजा रहे हैं। शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों, स्थानों को एवं मंदिरों को आकर्षक लाईट से सजाया गया है वहीं क्षिप्रा के घाटों पर भी आकर्षक लाईट लगाई गई है।
निगम आयुक्त रौशन कुमार सिंह ने बताया कि शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव जीरो वेस्ट पर आधारित रहेगा। कार्यक्रम के पश्चात् रात्रि में ही घाटों की सफाई प्रारंभ कर दी जाएगी। दीप प्रज्जवलन के दौरान तेल, रुई और दीपक का थ्री आर के माध्यम से निपटारा किया जाएगा। बचे हुए तेल को गौशाला में, रुई को नगर निगम की कपड़ा बनाने वाली यूनिट में और दीपक से कलाकृति बनाई जाएगी। नगर निगम उज्जैन ने महोत्सव के लिए तैयारी कर ली गई है। महिला बाल विकास के कर्मचारियों के साथ ही निगम कर्मचारी एवं अन्य संगठन के लोगों द्वारा दीपक की सफाई और सुखाने एवं पैकिंग का कार्य किया गया है। क्षिप्रा के घाटों पर दीप प्रज्जवलन के लिए मार्किंग करते हुए ब्लाक बनाने, घाटों की सफाई के साथ ही अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं नगर निगम द्वारा की गई है। उधर ओंकारेश्वर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर्मदा स्नान पूजन कर भगवान ओंकारेश्वर, भगवान ममलेश्वर के दर्शन-अभिषेक कर रहे हैं।

ऐसा प्रयास किए जा रहे हैं कि हर व्यक्ति इस महोत्सव का साक्षी बने साथ ही अपने घरों एवं प्रतिष्ठान पर दीप प्रज्जवलित कर सेल्फी लेकर उसे यूएमसी सेवा एप पर अपलोड करने पर आटो जनरेट प्रमाणपत्र की व्यवस्था भी की गई है।
घाटों को 5 भाग में बांटा गया
क्षिप्रा नदी पर घाटों को दीप प्रज्वलन के लिये 5 भागों में बांटा गया है, सम्पूर्ण घाटों में कुल 8625 ब्लॉक बनाए गए है, इसमें ‘एÓ ब्लॉक में केदारेश्वर घाट पर, ‘बीÓ ब्लॉक सुनहरी घाट पर, ‘सीÓ ब्लॉक दत्त अखाड़ा क्षेत्र में, ‘डीÓ ब्लॉक रामघाट पर तथा ‘ईÓ ब्लॉक भूखी माता की ओर दीपों का प्रज्वलन किया जायेगा। एक ब्लॉक में 225 दीपो को दो वॉलेंटियर द्वारा प्रज्वलित किया जायेंगा। इस प्रकार एक सब-सेक्टर में 40 से 50 ब्लॉक होंगे तथा 100 के लगभग वॉलेंटियर्स होंगे। प्रति सौ वॉलेंटियर्स पर दो सुपरवाइजर लगाए गए है और प्रति एक हजार वॉलेंटियर्स पर एक कंट्रोल आफिसर नियुक्त किया गया है। विभिन्न सेक्टर वाइज वॉलेंटियर्स के लिये प्रवेश-पत्र बनाये गये हैं।
सेल्फी भेजने वालों को मिलेगा प्रमाण पत्र
शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव में 21 लाख दीपक प्रज्जवलित करते हुए विश्व कीर्तिमान रचा जाना है इसमे जनता की सहभागिता ज्यादा से ज्यादा हो इसके लिए नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी द्वारा यह व्यवस्था की गई है कि घरों एवं प्रतिष्ठानों में दीप प्रज्वलित कर उसके साथ सेल्फी लेकर उसे यू.एम.सी. सेवा एप पर अपलोड करे। सेल्फी अपलोड करने वालों को कलेक्टर के हस्ताक्षर वाला ऑटोजनरेट प्रमाण पत्र प्राप्त हो सकेगा जिसे वह सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर सकेंगे।
अपिल
महापौर श्री मुकेश टटवाल, निगम सभापति श्रीमती कलावति यादव एवं निगम आयुक्त श्री रौशन कुमार सिंह ने शहर की सम्मानिय नागरिकों से अपील की है कि महाशिवरात्रि पर शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव अन्तर्गत संपूर्ण शहर में शिव दिपावली मनाई जाएगी इसके लिए प्रत्येक नागरिक अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों पर आकर्षक साज सज्जा करते हुए 11-11 दीप अवश्य ही प्रज्जवलित कर, इस महोत्सव में भागीदारी करे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.