ramadan and navratri 2023: 110 साल बाद रमजान और नवरात्र एक साथ आने का सुखद संयोग

मस्जिदों में हुआ रंगरोगन, घरों में हुई इफ्तारी और सेहरी की तैयारी

इंदौर। ( मेहबूब कुरैशी ) ramadan and navratri 2023

बरकत और रहमतों वाले महीने की आमद हो चुकी है। बोहरा समाज आज रात से ही तरावीह की नमाज के साथ रमजान की शुरुआत कर देगा। कल पहला रोजा रखा जाएगा। वहीं मुस्लिम समाज चांद दिखने पर २३ मार्च को पहला रोजा रखेगा। यदि जांद नजर नही आया तो फिर शुक्रवारो को पहला रोजा होगा। यह एक बड़ा दिलचस्प संयोग है कि हिंदू समाज के उपवास चेत्र नवरात्र भी २२ मार्च से ही शुरू हो रहे है। कहा जा रहा है कि यह दुर्लभ संयोग ११० साल बाद बन रहा है। तीस मार्च नवरात्र का समापन होगा. वहीं रमजान 22 या 23 मार्च से शुरू हो जाएगा और 22 अप्रैल को पूरा हो जाएगा. नवरात्र में हिंदू समुदाय नौ दिन उपवास रखकर आखिरी दिन रामनवमा मनाएगा । वही मुस्लिम समुदाय तीस दिन के रोजे रखकर ईद का त्यौहार मनाता है।

ramadan and navratri 2023
ramadan and navratri 2023 मुस्लिम मोहल्लों में रमजान की रोनक नजर आने लगी है। थोक और खेरजी किराना दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है। मस्जिद कमेटियों ने भी सभी तैयारिया के मद्देनजर मस्जिदों में रंग रोगन और अन्य जरूरी तैयारियां पूरी कर ली है। इस्लामी कैलंडर का नवां महीना रमजान का होता है। इस महीने में नेक कामों का सवाब बढ़ा दिया जाता है। यह महीना इसलिए भी खास है कि इस महीना में आसमानी किताब कुरआन नाजिल की गई थी। यही वजह है कि पूरे माह रात को होने वाली तरावीह की नमाज में कुरआन हाफिज पूरे कुरआन को थोड़ा थोड़ा सुनाते है। रमजान के महीने में मस्जिदों में भी नमाजी बढ़ जाते है।

Also Read – Nagar Nigam Indore: 50 बड़े बकायादारों में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री भी हैं शामिल

कोई भी मुस्लिम एक नमाज भी नहीं छोड़ना चाहता इसलिए मस्जिदों में होने वाली पांचो नमाजों में नमाजियों की तादाद बढ़ी हुई रहती है। कुरआन में बताया गया है कि हर बालिग मुस्लिम पर इस माह के रोजे फर्ज किए गए हैं जो भी इन्हे जानबूझ कर छोड़ देता है वह बड़े गुनाह का भीगी माना जाता है। रोजों को लेकर छोटे छोटे बच्चों में भी खूब जोश खरोश देखा जाता है। इस बार सुबह साढ़े चार बजे से शाम सात बजे तक रोजा रखा जाएगा। सुबह सेहरी के लिए मुस्लम रात तीन बजे से ही तैयारी शुरू कर देते है। वही शाम सात बजे इफ्तार किया जाता है।

सबसे लंबा रोजा 13 घंटे 50 मिनट का होगा

माहे रमजान में पिछले साल के मुकाबले इस बार लंबे रोजे की अवधि घटेगी यह कमी साल दर साल हो रही है. इस बार रोजा एक घंटा छोटा रहेगा इस बार मुकद्दस रमजान का सबसे लंबा रोजा 13 घंटे 50 मिनट का होगा. जबकि पिछले वर्ष 14 घंटे 52 मिनट का रोजा था. ramadan and navratri 2023 फिलहाल रोजेदारों को माने रमजान का बेसब्री से इंतजार है और मुस्लिम क्षेत्रों में रमजान की तैयारी भी शुरू हो गई है. अगर चांद का दीदार तयशुदा तारीख में हुआ तो 22 मार्च से माहे रमजान का आगाज हो जाएगा. इसके बाद मस्जिदों में घरों में भारत का दौर शुरू हो जाएगा.

You might also like