Nagar Nigam Indore: 50 बड़े बकायादारों में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री भी हैं शामिल

सहारा इंडिया सहित कई रसूखदार लोगों से निगम को लेना है 80 करोड़

Nagar Nigam Indore
Nagar Nigam Indore

इंदौर। राजस्व वसूली को लेकर नगर निगम ने बकायादारों के खिलाफ जब्ती कुर्की की कार्रवाई फिर शुरु कर दी है। वहीं करीब 50 बड़े बकायादारों की सूची भी जारी की है, जिनसे 80 करोड़ रुपए संपत्तिकर के लेना है। इस सूची में कई बड़े नाम है, बताया गया है कि मंत्री विजय शाह भी सूची में शामिल है।

निगम ने झोनवार सूची भी तैयार की है, जिसमें 5 लाख से बड़े बकायादार शामिल है। खजाने में अब तक लगभग 610 करोड़ रुपए कुल जमा हुए है, जबकि लक्ष्य 800 करोड़ का है।

Also Read – Nagar Nigam Indore : सड़क चौड़ीकरण के नाम पर 30 लाख का फर्जीवाड़ा

वित्तीय वर्ष खत्म होने में मात्र 13 दिन शेष है, ऐसे में निगम अधिकाारियों और कर्मचारियों के लिए करीब 200 करोड़ रुपए वसूलना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा। निगम ने एक बार फिर बड़े बकायादारों की सूची जारी की है, जिसमें सबसे अधिक राशि 21 करोड़ 49 लाख रुपए है।

झोन 19 के अंतर्गत बिचौली मर्दाना में सहारा इंडिया कर्मशियल कार्पोरेशन लिमिटेड के नाम से निगम में खाता है और एनएच 3 बायपास रोड पता है।

इसी तरह शेख मोहम्मद युनीस निहालपुर मुंडी पर 19 करोड़ 45 लाख रुपए का टैक्स बाकी है, जबकि अन्य बकायादारों में खालसा हायर सेकेंडरी स्कूल, आरकेडीएफ कॉलेज अरंडिया, पुष्पा कुमारी पति अजित सिंह टिकरिया राव और संजय सुरेश चंद्र लुणावत पर भी 1 करोड़ से अधिक बकाया है।

कुल बकायादार 50 है जिन पर 80 करोड़ रुपए बाकी है। निगम सूत्रों के अनुसार इस सूची में मंत्री विजय शाह का नाम भी शामिल है। शहर सीमा में मंत्री की संपत्ति पर भी टैक्स बाकी है। सबसे अधिक बकायादार झोन 19 के अंतर्गत ही है। सूची में लगभग 12 बकायादार 19 नंबर झोन के है।

पिछले दिनों भी निगम ने एक सूची जारी की थी, जिसमें 20 बकायादार थे और 53 करोड़ रुपए का टैक्स था। जिनमें से कईयों ने कुछ राशि या पूरी राशि निगम में जमा कर दी। अधिकारी अब लगातार 31 मार्च तक जब्ती कुर्की की कार्रवाई सख्ती पूर्वक करेंगे। Nagar Nigam Indore:

You might also like