Big News: सलमान की सुपारी लेने वाला शूटर पानीपत से गिरफ्तार
लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध

मुंबई/पानीपत। मुंबई पुलिस ने पानीपत के जीटी रोड स्थित एक होटल से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक शूटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पानीपत की सेक्टर 29 थाना पुलिस के साथ बुधवार देर रात आरोपी की गिरफ्तारी की है। आरोपी पानीपत के रेल कलां गांव का सुक्खा है।
पुलिस देर रात को जिला नागरिक अस्पताल में सुक्खा का मेडिकल कराकर अपने साथ मुंबई ले गई है। उस पर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग करने का आरोप है। मुंबई पुलिस इस मामले में दो सूत्रों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। Salman Khan
इस सनसनीखेज मामले के बाद खुफिया विभाग भी अलर्ट हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार नई मुंबई की पनवेल सिटी थाना पुलिस की टीम बुधवार रात करीब 10.30 बजे पानीपत के सेक्टर 29 थाना में पहुंची थी। मुंबई पुलिस टीम के एसआई विनोद ने सूचना दी कि लारेंस गैंग का एक शूटर वांटेड है। उनको सूचना मिली है कि वह पानीपत सेक्टर 29 थाना क्षेत्र के एक होटल में छिपा हुआ है।
source – agency