गोपाल मंदिर में कल मनेगी जन्माष्टमी यशोदा मात्रा मंदिर में 7 को आयोजन
पूरे शहर में भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियां अंतिम दौर में

इंदौर। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर पूरे शहर में तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई है। मंदिरों में जहां रंग-रोगन के बाद साज-सज्जा और विद्युत सज्जा की जा रही है वहीं राजबाड़ा स्थित गोपाल मंदिर में कल ही जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। यहां हर साल बड़ी संख्या में भक्त भगवान के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर के आसपास भक्तों का मेला शाम से ही लगने लगता है।
यशोदा माता मंदिर में 7 सितम्बर को जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जाएगा। जन्माष्टमी पर्व पर पूरे शहर में कृष्ण मंदिरों में जहां भव्य आयोजन होते हैं वहीं जगह-जगह मटकी फोड़ भजन संध्या जैसे आयोजन भी किए जाते हैं। यशोदा माता मंदिर में 7 तारीख को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा।
Also Read – गुस्ताखी माफ़: छोरो हुओ नहीं नाम करण की तैयारी…छोरो हुओ नहीं नाम करण की तैयारी…
Comments are closed.