Bharat Jodo Yatra- दूसरे दिन प्रियंका भी यात्रा में जुड़ी, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

सैलाब... भ्रष्ट विधायकों को खरीदकर भाजपा ने गलतफहमी पाल ली : राहुल

Bharat Jodo Yatra

इंदौर/खंडवा Bharat Jodo Yatra। भारत जोड़ों यात्रा के दूसरे दिन राहुल गांधी के साथ आज प्रियंका गांधी के शामिल होने से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह आ गया। वहीं सचिन पायलट भी आज यात्रा में शामिल हुए है। भारी भीड़ के साथ यात्रा ने अपना आज दूसरा चरण शुरू किया है। दूसरी ओर 26 नवम्बर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इंदौर में यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा का पड़ाव कई बार मार्ग में लोगों द्वारा स्वागत के कारण रोकना पड़ा। यात्रा के पहले ही सड़क के दोनों और बड़ी तादाद में ग्रामीण राहुल गांधी को देखने और स्वागत के लिए पहुंच रहे है। कल राहुल गांधी ने एक बड़ी सभा में कहा कि कुछ भ्रष्ट विधायकों के करोड़ों रुपए में भाजपा द्वारा खरीदें जाने के कारण कांग्रेस को काम करने का अवसर नहीं मिला। देश में अब कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। लोकसभा से लेकर देश को चलाने वाली संस्थाएं संघ और भाजपा के नियंत्रण में हो गई है। आज सुबह यात्रा खंडवा के रुस्तमपुर पहुंची है।

मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज दूसरा दिन है, गुरुवार सुबह 6: 30 बजे यह खंडवा जिले के बोरगांव से शुरू हुई और अब तक रुरस्तमपुर पहुंच चुकी है। भारत जोड़ो यात्रा में आज प्रियंका गांधी वाड्रा और सचिन पायलट भी शामिल हो गए हैं। बोरगांव से दो घंटे में यात्रा करीब आठ किमी चलकर सुबह आठ बजे कुमठी पहुंची। यहां गुरुकृपा फैमिली रेस्टारेंट पर राहुल गांधी रुके और नाश्ता किया। इसके बाद वे रुस्तमपुर के लिए आगे बढ़ गए। रास्ते के दोनों ओर राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ रही है। ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है। यात्रा में आज सचिन पायलट भी शामिल हुए है।

Bharat Jodo Yatra
Rahul and Priyanka Gandhi

बोरगांव में राहुल गांधी की यात्रा शुरू होने के पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में कार्यक्रम के पाइंट को लेकर संशय की स्थिति रही। बुरहानपुर विधायक और इस रैली के संयोजक सुरेंद्र सिंह शेरा और खंडवा जिले में यात्रा के समन्वयक अवधेश सिसोदिया के बीच यात्रा को लेकर बहस हुई। भारत जोड़ो यात्रा में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए। उनके साथ फोटो लेने के लिए युवाओं में जोश दिखाई दिया। कल राहुल गांधी ने एक सभा में कहा-कुछ भ्रष्ट विधायकों को करोड़ों रुपए से खरीद कर भाजपा ने ग़लतफ़हमी पाल ली, कि उसने हमें लोगों के दिलों से दूर कर दिया। भारत जोड़ो यात्रा क्यों शुरू की क्योंकि आप तक पहुंचने के सारे रास्ते बंद कर दिए थे। देश की मिडिया पर पहरा बिठा दिया। संसद में बोलने नही देते माइक बंद कर देते है। चुनाव का रास्ता बंद जितनी भी संवैधानिक संस्था है उन पर आर एस एस और भाजपा ने कब्जा कर रखा है। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की धजिया उड़ाई जा रही। मोदी जी ने अपने चंद उद्योगपति मित्रो को पूरा देश बेच रहे है। जनता महंगाई और युवा बेरोजगारी से त्रस्त है। Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra

आज यात्रा में प्रियंका गांधी के साथ राबर्ट वाड्रा,सचिन पायलेट,युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष बी वी श्रीनिवासन और रेयान वाड्रा को देखने भीड़ उमड़ी… कमलनाथ, दिग्विजय सिंह गोविंद सिंह, अरुण यादव, सज्जन सिंह वर्मा,अजय राहुल सिंह, मुकेश नायक, विजय लक्ष्मी साधो, कमलेश्वर पटेल, जीतू पटवारी, सचिन यादव, विधायक रवि जोशी, सुरेंद्र सिंह शेरा, कुणाल चौधरी, सहित प्रदेश के सभी नेता यात्रा चल रहे पैदल चल रहे थे।

 

Also Read – इंदौर में यात्रा के विश्राम को लेकर 3 ग्राउंड पर विचार, 23 को प्रवेश

कांग्रेस के अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे 26 नवंबर को आएंगे इंदौर…

इंदौर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नव निर्वचित अध्यक्ष व राज्यसभा नेता प्रतिपक्ष मलिकार्जुन खरगे 26 नंबर को शाम नई दिल्ली से विमान द्वारा देवी अहिल्या बाई होल्कर विमानतल इंदौर पर आयेंगे। उपरोक्त जानकारी देते हुए इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल एवं प्रवक्ता अमित चौरसिया ने बताया की आजाद भारत के इतिहास में 26 नवंबर की खास अहमियत है। यही वह दिन है, जब गुलामी की जंजीरों से आजाद होकर अपने स्वतंत्र अस्तित्व को आकार देने का प्रयास कर रहे राष्ट्र ने संविधान को अंगीकार किया था। Bharat Jodo Yatra

इसके निर्माता और देश के प्रथम कानून मंत्री डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि देने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे 26 नवंबर को नई दिल्ली से शाम 4 बजे विशेष विमान से शाम 5:30 इंदौर आयेंगे जहां से वह बाय रोड 6:25 के लग भग महू पहुचेंगे। महू में संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित कर 6:40 पर भीम जन्म भूमि पर कुछ देर रुकेंगे जहा से वह शाम 6:45 पर डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद करने और समाज में संविधान के महत्व का प्रसार करने के उद्देश्य से आयोजित ड्रीम लैंड चौराहा महू पर जन सभा में भाग लेंगे तत्पश्चात इंदौर में रात्रि विश्राम कर 27 नवंबर को दोपहर 12:15 बजे विशेष विमान से गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार हेतु वडोदरा की और प्रस्थान करेंगे। Bharat Jodo Yatra

You might also like