इंदौर (धर्मेन्द्रसिंह चौहान)।
इंदौर में मानसून की लेतलाली से शहर के लोग परेशान है। गली मोहल्लों व चौराहे पर इन दिनों चर्चा हो रही है कि चुनावी मौसम ने मानसून मौसम को ठंडा कर दिया है। शहर के 360 पार्षद व 19 महापौर उम्मीदवार रोजाना मेघनाथ से प्राथना कर रहे है कि 6 जुलाई तक पानी से भरे मेघ थाम कर रखे। इधर कतिपय नेताओं द्वारा कुछ जाने माने तांत्रिकों से भी संपर्क कर गुजारिश की है कि वे बारिश को थामने के लिए तंत्र क्रियाओं को अंजाम दे। महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि अगर शहर में बारिश हुई तो भाजपा के उम्मीदवारों की सबसे ज्यादा फजीहत होगी। क्योंकि पिछले 20 सालों में नगर निगम पर भाजपा का ही कब्जा है।
