सुभाष मार्ग से किला मैदान तक इसी सप्ताह डलेगी सेंटर लाइन

निगम ने 80 फीट चौड़ी सड़क को लेकर लोगों से मंगाए दस्तावेज

atikraman

इंदौर। नगर निगम शहर में सड़कों के चौड़ीकरण के तहत पश्चिमी क्षेत्र में एक नई सड़क की नपती जल्द ही करेगा। सुभाष मार्ग (जिंसी) से लक्ष्मीबाई प्रतिमा किला मैदान तक 80 फिट चौड़ी सड़क बनाने के लिए निगम ने पिछले दिनों लोगों को नोटिस जारी किए थे और मकानों संबंधि दस्तावेज मांगे गए हैं। जांच के बाद नपती शुरू कर दी जाएगी और निशान लगेंगे। संभवत: अगले सप्ताह से सड़क चौड़ीकरण के लिए यहां मकान, दुकान टूटेंगे।

सड़क चौड़ीकरण को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पिछले दिनों अलग-अलग क्षेत्रों में दौरा किया था। इसके बाद अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि तय समय में सड़कों का काम पूरा किया जाए। इसी कड़ी में पश्चिम शहर नगम ने 80 फीट चौड़ी सड़क को लेकर लोगों से मंगाए दस्तावेजके अंतर्गत जिंसी की सकरी सड़क को अब चौड़ा किया जाएगा। सुभाष मार्ग से लक्ष्मीबाई प्रतिमा तक यह सड़क 80 फीट चौड़ी बनाई जाएगी। क्षेत्रिय भवन अधिकारी विवेश जैन ने बताया कि अभी मकान मालिकों से दस्तावेज मांगे गए हैं।

Also Read – Land Mafia: 22 साल बाद भी सरकार अपनी ही 1200 एकड़ जमीनों पर कब्जा नहीं ले पायी

दस्तावेजों की जांच-पड़ताल के बाद नोटिस जारी किए जाएंगे और सड़क की नपती कर सेंटर लाइन डाली जाएगी। कौन का मकान कितना टूटेगा यह नपती के बाद तय किया जाएगा। सेंटर लाइन का काम इस सप्ताह शनिवार तक शुरू हो सकता है। रिमूव्हल की कार्रवाई संभवत: अगले सप्ताह से होगी। इससे पहले एक बार लोगों को स्वयं अपने बाधक हटाने का मौका दिया जाएगा।

जल्द टैंडर प्रक्रिया होगी

इस सड़क पर आए दिन यातायात जाम होता है। सुभाष मार्ग जिंसी चौराहा से काली मस्जिद, शंकरगंज, पुलिया के बीच भारी जाम लगता है और वाहन चालक गुत्थमगुत्था होते रहते हैं। यहां 15 से 20 फीट चौड़ी सड़क है। इसके अलावा दोनों ओर रिक्शा, कार खड़े होने के चलते भी यातायात के लिए सड़़क कम बचती है। संभवत: निगम पुलिया भी बनाएगा। सड़क व पुलिया निर्माण के लिए टैंडर प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। atikraman

You might also like