सीबीएसई : जमकर फहराया लड़कियों ने परचम

नई दिल्ली (ब्यूरो)। सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं के नतीजों का ऐलान कर दिया है। हर बार की तरह इस बार भी परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। नतीजों के अनुसार 91.25 फीसदी पास हुए हैं तो वहीं 94.54 फीसदी छात्राएं पास हुई हैं। छात्राओं ने छात्रों से 3.29 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन किया है। 33 हजार से अधिक छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए, 1.34 लाख ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं।


आज आए नतीजों में पहले टर्म के एग्जाम को 30 फीसदी का महत्व दिया गया है वहीं सेकेंड टर्मं की परीक्षा को 70 फीसदी का महत्व दिया गया है। 10वीं और 12वीं की टर्म-2 परीक्षा करीब 35 लाख छात्रों ने दी है। इसमें 10वीं के 2116290 और 12वीं के 1454370 छात्र शामिल हैं।

परीक्षा देश के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित हजारों केंद्रों पर 26 अप्रैल, 2022 से लेकर 15 जून, 2022 तक आयोजित की गई थी। सीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में पासिंग मार्कस 33 फीसदी हैं। उन विषयों में जिनमें प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों हैं, दोनों में कम से कम 33 फीसदी मार्क्स हासिल करना जरूरी है।

पहली बार बोर्ड परीक्षाएं 2021-22 अकादमिक सत्र के लिए दो सत्रों में आयोजित की गई। सीबीएसई के एक अधिकारी ने कहा कि थ्योरी पेपर (सैद्धांतिक परीक्षा) के लिए प्रथम सत्र के अंकों को 30 प्रतिशत का महत्व दिया गया है जबकि द्वितीय सत्र के अंकों को 70 प्रतिशत का महत्व दिया गया है।

You might also like