नई दिल्ली (ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सबसे ज्यादा प्रचार की जाने वाली भारत माला योजना अब बजट के अभाव और महंगाई की मार के चलते अपनी तय अवधि से अगले आठ साल बाद भी पूरी नहीं हो पाएगी। यह योजना वर्ष मार्च 2022 पूर्ण होना थी।
इस योजना के तहत देशभर में सड़कों को जोड़ने के लिए 34800 किलोमीटर सड़क का निर्माण होना था। अभी तक 8134 किलोमीटर ही बन पाया है। वहीं अब इसकी लागत दुगनी होने जा रही है। वहीं बजट के अभाव के साथ ही सीमेंट, सरिया और जमीन अधिग्रहण के लिए एनएचएआई के पास आगे कार्य बढ़ाने की स्थिति नहीं बन पा रही है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग भी जो हर दिन 22 किलोमीटर निर्मित होना था, वह भी नहीं हो पा रहा है।
