You might also like
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.

बड़े भय्या और खुरासान पठान की यारी पूरे इंदौर में मशहूर है, जब बड़े भय्या के परिवार से कोई शांत हुआ तो पठान साहब ने भी अपने बाल दिए, जब खुरासन पठान हज पर गए तो बड़े भय्या भी रेलवे स्टेशन उन्हे रवाना करने गए और सभी हाजियों को स्वागत में सोने की चेन बांटी। जब संजय शुक्ला 1 नंबर विधान सभा से चुनाव में खड़े हुवे तो 40 साल की तपस्या को दोस्ती पर कुर्बान कर दिया, और उस वक्त के नगर अध्यक्ष गोपी नेमा को फोन कर कहा मैं संजू का काम करूंगा वो मेरा भतीजा है। उन्हे मनाने शाहनवाज हुसैन गए तो उन्हे भी कह दिया कि वो मेरा परिवार है तो शाहनवाज़ हुसैन ने कहा आप असली पठान हो, अब फिर संजू मैदान में है। पठान साहब बीमार है और दोस्ती में शिद्दत भी है। संजय शुक्ला के साथ सद्दाम कंधे से कन्धा मिलाकर चल रहे है, खुरासान पठान भी लोगो को फोन से जोड़ने का काम कर रहे है। 40 साल से जिस पार्टी का झंडा उठाया अब उसी उसे छोड़कर हिन्दू मुस्लिम कर रही राजनीति को पठान परिवार और शुक्ला परिवार ने दोस्ती और मोहब्बत का नया सबक सिखया है।
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.