ई-प्रचार छह गुना महंगा हुआ
मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में प्रत्याशी ले रहे सोशल मीडिया का सहारा
भोपाल (ब्यूरो)। मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव प्रचार के साथ ही बाजारों में रौनक लौटने लगी है। प्रत्याशी प्रत्यक्ष व ई-प्रचार पर जमकर पैसा खर्च करेंगे, लेकिन इस बार ई-प्रचार करना महंगा हो गया है। पिछले कुछ दिनों में इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म मुख्यत: फेसबुक ने पेज पर लाइक्स बटोरने की राशि छह गुना तक बढ़ा दी है। पहले जहां 50 पैसे में पेज पर एक लाइक आता था, वह कीमत अब तीन रुपए हो गई है। इसी प्रकार पोस्ट पर पैसा लगाकर उसे बूस्ट करना भी 30 रुपए महंगा हो गया है। पिछले चुनाव तक यह राशि न्यूनतम 50 रुपए व 18 प्रतिशत जीएसटी थी, जो अब बढ़ाकर 80 रुपए व 18 प्रतिशत जीएसटी कर दी गई है।

