सुलेमानी चाय-मालवा में कम हो रहा इमरान का प्रताप….अंगूर खट्टे हैं….उर्स के नाम पर बीमार और विकास यात्रा में फिट
मालवा में कम हो रहा इमरान का प्रताप
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर विराजित इमरान प्रतापगढ़ी जिन मुस्लिम हित की राजनीति कर संसद भवन की सीढ़ियां चढ़ने में सफल हुए हैं, और प्रदेश के मालवा निमाड़ के युवाओं में अपनी अच्छी पहचान बनाने में कामयाब भी हुवे इसी के साथ इंदौर ओर आसपास के युवाओं से लगातार सम्पर्क में भी रहे , लेकिन सांसद पद की सुविधाओं और कांग्रेस की गाइड लाइन का पालन करते हुवे अब वे भी राजनीति सिख गए है । और प्रदेश में पिछले दिनों हुए साम्प्रदायिक विवादों में अल्पसंख्यक समाज को फोन पर कोरे वादे कर रहे है ,जिसके चलते युवाओ में अब इमरान का प्रताप कम होता जा रहा है , सोशल मीडिया पर लगातार इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ़ युवाओं का गुस्सा फूट रहा है।
अंगूर खट्टे हैं….

