सुलेमानी चाय: पापा की नौकरी बेटे की मौज….न्यू खिजराबाद में नई जंग…खजराने की भलाई के एक जाजम पर….दुमछल्ला…

indore muslim politician funny news
indore muslim politician funny news

पापा की नौकरी बेटे की मौज

कुछ वक्त पहले निगम के एक अधिकारी के बेटे को आज़ाद नगर के एक व्यापारी ने पचास हजार का तोहफा दिया। सालगिरह पर इतना महंगा तोहफा तो उसके ननिहाल से भी नहीं आया। किसी मामा ने 500 रुपट्टी की गिफ्ट नहीं दी। फिर व्यापारी के दिल में ऐसा क्या आया? इसका जवाब यही है कि जिसके बेटे को गिफ्ट मिला, वो नगर निगम के उस महकमे में है, जिसके काम से व्यापारी फल फूल रहा है। अब निगम के कर्मचारी की मेहरबानी से व्यापारी तो चक में है ही, तो वो भी सबको खुश करने की जद्दो जेहद में लगा रहता है। निगम अधिकारी व्यापारी की हर तरीके से मदद करते है, निगम की चाकरी से अधिकारी का जो भला हो रहा है सो हो रहा है ,लेकिन अब रिश्वत बेटे को भी मिलने लगी है। सुलेमनी सूत्रों की माने तो रिश्वत देने वाले भी अधिकारी की मेहरबानी से अच्छा माल छाप रहे हैं, जिसका हर विभाग को हिस्सा मिल रहा है।

न्यू खिजराबाद में नई जंग

खजराना के न्यू खिजराबाद में कुछ शातिर ज़मीनचोरों ने नकली कागज बनवाए। फिर उस कागज के आधार पर नगर निगम में टैक्स भी भर दिया। इसके बाद वे पहुंचे कब्जा करने तो असली मालिक आ खड़े हुए। असली मालिकों और ज़मीनचोरों का विवाद थाने जा पहुंचा। बताया जा रहा है कि ज़मीनचोरों का गिरोह असल में एक पूरी कंपनी खजराने में ऐसे ही काम मे लगी हुई है। न्यू खिजराबाद में काम करने वाले इसी की एक ब्रांच है। कंपनी का ये साइड बिजनेस बन गया है। इसमें एक हलका फुलका पत्रकार भी शामिल हो गया है, जिसे इस बार पिटाई का सामना करना पड़ा है। ये पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था, जिसके एवज में इसका गला पकड़ लिया गया। कुछ लोगों के पास मौका ए वारदात के फोटो भी हैं जिसमें हलके पत्रकार का गला एक मजबूत हाथ में है। न्यू खिजराबाद में फर्जीवाड़े का जो खेल हुआ है, उसमें नगर निगम का अधिकारी ओपी राठौर गले तक फंस गया है। इसकी गहरी जांच होगी और नजीर कायम की जाएगी कि नगर निगम अधिकारी को क्या काम नहीं करना चाहिए।

Also Read – सुलेमानी चाय: रफत के जाने से असलम की आफत …रिसीवर से नहीं संभलेगा उर्स….लीपने के नहीं और छाबने के भी नहीं…

खजराने की भलाई के एक जाजम पर

पिछले दिन खजराना के रोड़ के लिये पार्षद पति उस्मान पटेल और पार्षद रुबीना इकबाल खान के कहने पर सभी दल और नेता एक हो गए। सभी ने खजराना व्यापारी एसोसिएशन के साथ लोगों को समझाया और सहमति के साथ लोगों ने अपनी दुकानो के सामने से अतिक्रमण और रखा हुआ सामान पीछे सरका लिया, जिससे रोड चौड़ी चौड़ी दिखने लगी। उस्मान पटेल, रुबीना खान,इसहाक पटेल, इफ्तेखार गुड्डू ,यूसुफ कुरेशी आरिफ बरकाती ,इम्तियाज मेमन, के साथ सभी लोग सुलेमनी सलाम के हकदार हैं।

दुमछल्ला…

राहत इंदौरी की याद में एक जनवरी को मुशायरा है। अपने मरहूम वालिद की याद में कुछ करना बहुत अच्छी बात है। उनकी विरासत को संभालने की कोशिश में भी कुछ बुराई नहीं है। हमे यकीन है कि सतलज उस विरासत को बेहतर तरीके से संभालने का माद्दा रखते है।
9977862299

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.