सुलेमानी चाय – अस्पताल बना नहीं बीमार पहले आ गए…. सुनहरा सपना टूट गया…!

अस्पताल बना नहीं बीमार पहले आ गए 

पिछले दिनों से खजराने के सिविल अस्पताल का मुद्दा गरम हे, गर्मा गर्मी में स्वास्थ्य विभाग जगा ओर कागजी अस्पताल ने जमीनी राह पकड़ी साथ ही जमीन पर अवैध कब्जे हटाने दो दिन पहले जेसीबी पहुंची, अब साहब जनता जनार्दन के सामने अस्पताल की नौटंकी करने वाले नेताओं ने अपने कब्जे बचाने फिर विधायक को बाबा बना कर अपने अवैध कब्जे बचा लिये । दूसरी तरफ अस्पताल का श्रेय लेने की होड़ इस कदर मची हे जैसे अस्पताल न हुआ बाबा जी का हलवा हो गया जिसमें हर कोई आ कर चम्मच हिला कर हलवे को अपने नाम करना चाह रहा हे, भैय्या अब जो नेता जी भोली भाली जनता को अस्पताल का लॉलीपॉप दे रहे हे असल में कब्जे के किराये भी वो ही मजे से गटक रहे हे । अब उन कब्जेधारियों के नाम हमसे मत पूछना वो आसानी से आपको मिल जाएंगे।।

 सुनहरा सपना टूट गया…!

सियासत की पिच पर कल एक ऐसी गुगली पड़ी कि कांग्रेस की वार्ड-60 की पार्षद सुनहरा अंसाफ क्लीन बोल्ड हो गईं। नामांकन में अनियमितता के चलते माननीय न्यायालय ने उनका चुनाव शून्य घोषित कर दिया। अब वार्ड में उपचुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है और चुनावी कैलकुलेटर फिर से ऑन हो गए हैं।
सियासी गलियारों में चर्चा गर्म है कि पहले जुलेखा अनवर कादरी और अब सुनहरा अंसाफ… यानी “लिस्ट” आगे बढ़ रही है। अब चाय की टपरी से लेकर पार्टी दफ़्तर तक एक ही सवाल घूम रहा है, अगला नम्बर किस मुस्लिम पार्षद का है?”
वैसे सियासत में कुर्सी से ज़्यादा मज़बूत अगर कुछ होता है, तो वह है अफ़वाहों का वाई-फाई।

तेरे नम्बर पर मैं भी चुप था, मेरे नम्बर पर तू भी चुप,
दस्तूर-ए-सियासत यही है जनाब… अब अगला नम्बर आपका है।

 

,सलावलेकुम चच्ची।।।

सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता, अमिनुल ओर उनकी चाची की मजेदार बातें आ रही हे अमीनुल सूरी जो बाजी की डाल हुआ करते थे वन्दे मातरम विवाद मे चिंटू चौकसे से सीधे भीड़ गए थे पर साहब अब हुआ यू खजराने की भोली भाली जनता के माथे पर तबेला एंड कंपनी को अंग्रेजी का तीसरा अक्षर दिखाए दे रहा हे खजराने के सिविल अस्पताल को अपनी मेहनत का नतीजा बताने के चक्कर में कंपनी से थोड़ी चूक हो गई मेडम ने 2010 का लेटर सोशल मीडिया पर डाल दिया जिसमें वार्ड 39, को सिविल अस्पताल की मांग रूबीना मेडम ने की हे इस पर खजराने की जिंदादिल जनता ने मुद्दा पकड़ा ओर कहा कि वार्ड 39, तो 2014 में बना इसके पहले तो 42 था इस पर फिर मेडम ने दूसरा लेटर एडिट कर के डाला ,इस पर अमीनुल सूरी का सलाम काफी गुदगुदा रहा हे ,,सलालेकुम् चच्ची,,,
अब साहब सरकारी कागजों में हेरफेर पर अगर किसी ने शिकायत कर दी तो तबेला एंड कंपनी की मुश्किल बढ़ सकती हे,जिसकी तैयारी तो शुरू हो चुकी हे ।
वैसे भी अभी कल ही रानीपुरा में सुनहरा सपना टूटा हे ।।

दुमछल्ला,,,,

बधाई में विदाई ।।

हाल ही में हरदीप सिंह गरेवाल को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष बनाया गया हे जिसमें इंदौर से भी कुछ नेता उन्हें बधाई दे रहे हे , इस बधाई में उनकी बिदाई भी तय हे जो दिल्ली के नाम पर दही जमा रहे हे,लेकिन दुकान मंगल होती नहीं दिख रही कुछ न कुछ तो नई जुगाड़ हो ही जायगी ,वैसे भी दिल्ली के पदों की तफ्तीश कौन करेगा । वो तो जमाल सिद्दीकी ने ही एक बार हमारे नगर ,,राजा बाबू ,,के पद की पोल खोल दी थी जिसके बाद साहब को इंदौर के पद से ही काम चलाना पड़ा था ।।।

मेहबूब कुरैशी
९९७८६२२९९

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.