शुभ योग के बीच नए साल 2023 का आरंभ

धन समृद्धि के लिए बेहद कारगर

इंदौर। नए साल 2023 के पहले दिन रवि, शिव, सिद्ध और सर्वार्थ सिद्धि जैसे महायोग कई बन रहे हैं। साल के पहले दिन इन शुभ योग का बनना ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना गया है।

Beginning of new year 2023 amidst auspicious yoga
Beginning of new year 2023 amidst auspicious yoga


साल 2023 के पहले दिन कई शुभ योग बन रहे हैं, जो सुख समृद्धि और तरक्की के लिए बेहद कारगर माने जा रहे हैं। साल के पहले दिन रवि, शिव, शश और सर्वार्थ सिद्धि, हंस जैसे महायोगों का निर्माण हो रहा है। इन शुभ योग के बीच नए साल का आना ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नए साल को लेकर मान्यता भी है कि अगर अगर साल का पहला दिन अच्छा हो तो पूरा साल अच्छा रहता है। ज्योतिष में इन शुभ योग का महत्व बताते हुए कुछ उपाय भी बताए हैं।

इन उपायों को करने से पूरे साल धन समृद्धि के योग बनेंगे और जीवन में आ रही अड़चन भी दूर होती रहेंगी। साल 2023 के पहले दिन शिव, रवि, शश और सिद्ध और सर्वार्थ सिद्धि जैसे महायोग बन रहा है। मान्यता है कि इन शुभ योग में कोई भी शुभ कार्य किए जा सकते हैं क्योंकि यह योग सभी शुभ कार्यों के लिए उत्तम मुहूर्त माने जाते हैं। साथ ही इन योग में किया गया कार्य निश्चित रूप से सफल होता है। इसके साथ ही साल के पहले दिन शिव योग भी है। मान्यता है कि शिव योग में भगवान शिव की पूजा के बाद किए जाने वाले शुभ कार्यों में सफलता प्राप्ति होती है। इसके साथ ही साल के पहले दिन की शुरुआत रविवार से हो रही है और इस दिन रवि नामक शुभ योग भी है, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है।

Also Read – कलेक्टर ने कॉलोनाईजर को जमकर लताड़ा, कहा- जल्द प्लॉट दो

नए साल 2023 के पहले दिन रवि नामक शुभ योग बन रहा है। इस दिन जल में गुड़हल और गुड़ डालकर सूर्यदेव को जल अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए, इसका पाठ करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त की जा सकती है। मान्यता है कि सूर्य सम्मान, पिता और तरक्की आदि के कारक ग्रह हैं। इन शुभ योग में सूर्य देव को जल देने और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करने से साल भर सम्मान प्राप्त होगा और तरक्की के अवसर मिलते रहेंगे

नए साल 2023 के पहले दिन सूर्यदेव को जल देने के बाद माता लक्ष्मी की भी पूजा करना उत्तम माना गया है। शुभ योग में माता लक्ष्मी की विधि पूर्वक पूजा-अर्चना करने से सभी कार्य बिना अड़चन पूरे होने लगते हैं। माता लक्ष्मी की पूजा में 11 कौड़ियों पर हल्दी लगाकर माता लक्ष्मी को अर्पित करनी चाहिए। बाद इन कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या अलमारी में रख दें। ऐसा करने से जीवन में साल भर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी। Beginning of new year 2023 amidst auspicious yoga

You might also like