इंदौर। (इंदौर मौसम)
सर्दी के मौसम शुरू हो गया है। दिन और रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी है। इधर, नवंबर के दूसरे सप्ताह में इंदौर सहित पश्चिमी मध्यप्रदेश में हल्की बौछारों के साथ शीतलहर चलने की संभावना है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना है। पिछले वर्ष जहां दस बार शीतलहर का प्रकोप झेलना पड़ा था तो १६ दिन कोल्ड-डे रहे। मौसम विशेषज्ञों का मानना है, कि इस साल पिछले साल की तुलना में ठंड का कहर कहीं ज्यादा टूटेगा और सर्दी का यह दौर भी लंबा चलेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार माह पहाड़ी राज्यों से लेकर मध्यभारत तक के सभी राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है। इस समय उत्तर, पश्चिम से लेकर मध्य भारत तक शुष्क पश्चिमोत्तर हवाएं चल रही हैं। उत्तर के पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद ये हवाएं बर्फीले इलाकों से गुजरती हुई मध्यभारत तक शीतलहर लेकर पहुंचेंगी। बताया जाता है कि पिछले ११ वर्षों में इस वर्ष अक्टूबर सबसे सर्द माह रहा है। इधर, अगले माह ७-८ नवंबर के बाद इंदौर सहित मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान में तेजी से गिरावट होगी।
Also Read – Indore Master Plan: नये मास्टर प्लान के बिना शहर बेतरतीब विकास की ओर बढ़ना शुरु
