एलआईसी में निवेशकों के सवा लाख करोड़ रुपए हुए स्वाहा
बड़ी-बड़ी बातें कर बताया था निवेशकों को सरकार ने बड़े फायदे का सौदा
मुंबई। भारी ढोल ढमाके के साथ लाए गए एलआईसी के आईपीओ को आम निवेशक के लिए बड़े लाभ का दावा कर रही सरकार अब इस मामले में पूरी तरह चुप हो गई है। सरकार के वित्त मंत्रालय से लेकर अन्य 17 एजेंसी इसी मंदी के दौर में भी अच्छा रिटर्न देने वाला पब्लिक इश्यू बता रही थी। अब यह पब्लिक इश्यू निवेशकों के गले पड़ गया है। हर दिन निवेशकों को 5000 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है। 945 रुपए कीमत के साथ बाजार में उतारे गए शेयर की कीमत अब घटकर 20 दिन में 775 रुपए रह गई है। अब तक निवेशकों का 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपया स्वाहा हो गया है।

