Sulemani Chai – जमाल का कमाल….खजराने के डकारू शाह

जमाल का कमाल

पिछले दिन बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी का इंदौर आना हूवा स्वागत सत्कार भी अच्छा हूवा, लेकिन कमाल की बात ये रही की पूरे स्वागत सत्कार में कही भी मोर्चा नजर नही आया शहर में प्रदेश मोर्चे से नासिर शाह, काँग्रेस के पलटीमार नेता नासिर राजे, बबलू नेता अब साहब अब रास्ट्रीय अध्यक्ष के लिए प्रदेश के नेता ही गायब रहे तो फिर नगर मोर्चे की बात तो दूर की कोड़ी है। वैसे नगर टीम में राजा बाबू बाहर थे,और जमाल साहब का कमाल (आना ) भी परिवारिक था, फिर भी इस पूरे कमाल में वक्फ की नगर टीम आपने नंबर बढाने में कामयाब रही।

मुझे रेहजनों से गिला नही
तेरी रेहबरी का सवाल है

दीपावली पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है हिन्दू के साथ मुस्लिम तबका भी फटाके फोड़ कर अपनी खुुशी जाहिर करता है। लेकिन इस बार शहर में लगभग दस हिस्सों में फटाको को लेकर विवाद हूवा और छत्रिपुरा की घटना को छोड़ कर लगभग सभी जगाह फटाका फोडने वालों पर मामला दर्ज हुआ लेकिन यहां पर जुमे को नमाज के वक्त जिसके घर के आगे फटाका फूटा और फिर जो कुछ हुआ उसकी जाँच के बिना ही थोक बंद कार्रवाही कर दी गई, वो भी छोड़ो इस पर बीजेपी के मुस्लिम नेताओं के मुँह में दही जमना तो लाजमी है,पर कांग्रेस या दो दो काजी वाले शहर से कही से कोई एक भी जाँच की मांग तक नही कर सका। अब साहब दर्द को सब को है पर दवा कहां से लाये, इन हालत में एक शेर इन पर भी बैठता है की,तू इधर उधर की ना बात कर ये बता की काफिला क्यों लुटा, मुझे रहजनों से गिला नही तेरी रेहबरी का सवाल है।.

खजराने के डकारू शाह

खजराने में गरीब लोगों की जमीनो पर कब्जे को लेकर ढेरो शिकायतों के बाद भी इन साहब पर कोई कार्रवाही नही होती, सूत्रों की माने तो कई जगाह से मान सम्मान हो जाता है, इसीलिए साहब पर कानून का कोई खौफ नही राजनैतिक संरक्षण भी साहब को परिवार से ही मिल जाता है, अब इनके राजनैतिक शाह साहब जादूगर आनंद बने हुवे है और लाड़ा लाड़ी दोनों को नेहला रहे है. खैर लेकिन लगता है डकारू का पेट फटने वाला है और कोई जगाह इनके लिए मेहफूज नही क्युकी पठान जो बुँदे बैठ गए है।

ए शेख अपनी देख

मुस्लिमो की हालात पर एक सज्जन शेख बहुत रंजीदा है,,जमकर भिडेे रहते है इंसाफ के लिए,,,,मुस्लिम पार्षदों को एकटब में बैठाने की कोशिश कर रहे थे,,,इस पर शेख साहब को शहर के अदबी इलाके के एक पार्षद ने बड़ी बेअदबी से शेख को जमकर हड़का दिया और कहा की ,, ए शेख तू अपनी देख।

You might also like

Comments are closed.