bjp indore: गौरव ने सौंपी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी

महत्वपूर्व युवा मोर्चा की कमान एकलव्य के हाथों में

bjp indore
bjp indore

(bjp indore) इंदौर। भाजपा नगर संगठन ने अपनी कार्यकारिणी को सभी मोर्चा व प्रकोष्ठों की जिम्मेदारी पदाधिकारियों को सौंप दी है। अब अपनी अपनी जिम्मेदारियों के साथ नेता संगठन पर नजर भी रखेंगे की कौन कैसा काम कर रहा है। नगर अध्यक्ष ने विधानसभा 5 में विधायक महेंद्र हार्डिया से नाराज नेताओं को जिम्मेदारी देकर अपनी कसावट इस विधानसभा में दिखा दी है। वहीं कमजोर पड़े भाजयुमो की जिम्मेदारी एकलव्य सिंह गौड़ (eklavya singh gour) को दी है ताकि मोर्चे मजबूत हो। निगम में टिकट से वंचित नेताओं को भी अलग-अलग जिम्मेदारी देकर संगठन के काम में लगा दिया है।

Also Read – अब भाजपा मध्यप्रदेश में भी करेगी गुजरात प्रयोग

नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे (gaurav randive) ने अपनी नगर टीम के 58 पदाधिकारियों को अलग-अलग मोर्चो व प्रकोष्ठों की जिम्मेदारी सौंप दी है। 2023 में होने वाले चुनाव को लेकर ये तैयारी नजर आ रही है। सभी ये देखेंगे की काम हो रहा है या नहीं व सभी कामों में कसावट लाएंगे। सबसे ज्यादा नजर 5 नम्बर के विधायक महेंद्र हार्डिया से नाराज नेताओं पर है। यहां रणदिवे ने सबसे ज्यादा जिम्मेदारियां नेताओं को सौंपी है। नगर निगम चुनाव में टिकट ना मिलने से बाबा से नाराज नेताओं को खूब जगह दी गई है। यहां चुनाव बाद ही दो गुट बन गए हैं। बाबा विरोधी हो चुके दिलीप शर्मा, प्रणव मंडल व महेश जोशी को बालीनाथ मंडल, छत्रावल मंडल व शिवाजी मंडल का प्रभारी बनाया गया है। वहीं पदमा भोजे, सविता अखंड, संजय कटारिया, सुनील वर्मा, अजित राय , पप्पी शर्मा को भी अन्य जगहों का प्रभारी बनाया गया है। वहीं टिकट से वंचित रहे पूर्व मंडल अध्यक्षों का भी ध्यान रखा गया है। ब्रजेश शुक्ला, प्रीतम लूथरा, महेश कुकरेजा, राजेश शुक्ला, ज्योति तोमर, ज्योति पंडित, जवाहर मंगवानी, दीपक राजपूत को प्रभारी बनाया गया है।

मिश्रा की कमान सौंप दी

वहीं सबसे महत्वपूर्व इकाई युवा मोर्चा का प्रभारी एकलव्य सिंह गौड़ को बनाया गया है। मोर्चे के अध्यक्ष बने सौगात मिश्रा अपने सभी आयोजन में सफल नहीं हो पा रहे थे जिसको लेकर उनको प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार की फटकार भी पड़ चुकी थी। अब गौड़ को मोर्चे को मजबूत करने के साथ ही मिश्रा की कमान भी सौंप दी है। पार्षद बने प्रणव मंडल, योगेश गेंदर अब उपाध्यक्ष होने के कारण प्रभारी के दायित्व के साथ वार्ड भी संभालेंगे। चुनाव हारे गणेश गोयल को भी प्रभारी बनाया गया है।

(bjp indore)

You might also like