चुनाव आयोग के लिए बनाया 5 फीट बड़ा भाजपा छाप चश्मा

indore congress
indore congress

इन्दौर। कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं जिसमें कहा है कि आयोग भाजपा के लिए काम कर रहा है। कांग्रेस नेता विवेक खंडेलवाल गिरीश जोशी ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा गंभीर आरोप लगाते हुए सप्रमाण बताया किस तरह आयोग वोटो की चोरी कर रहा है,और कर्नाटक की महादेवपुरम सीट पर किस तरह से कई-कई लाख वोट विधानसभा और लोकसभा के बीच में बढ़ाकर भारतीय जनता पार्टी को लाभ पहुंचाने की कोशिश करता है।

कांग्रसियों ने भाजपा छाप चश्मा बनाया जो 5 फीट बड़ा है और आयोग को भेंट करने की बात कही।महाराष्ट्र में भी आयोग द्वारा यही काम किया गया विधानसभा और लोकसभा के चुनाव के बीच 40 लाख वोटर वहां पर भी बढ़ा दिए गए राहुल गांधी जी ने बताया कि किस तरह एक ही घर में 80-80 मतदाता निवास कर रहे हैं, कई घरों के मकान नंबर शून्य है, उसके बावजूद आयोग अपने अधिकारियों पर कार्रवाई न करते हुए इतने गंभीर मामले की जांच ना करते हुए चुप्पी सादे बैठा है, उल्टा राहुल गांधी और तमाम विपक्ष के नेताओं को शपथ पत्र देने की बात कर रहा है जबकि इस तरह का रवैया यह दर्शाता है की एक संवैधानिक स्वतंत्र संस्था किस तरह भारतीय जनता पार्टी के हाथ की कठपुतली बनकर रह गई है,इसी के विरोध में इंदौर में अनोखा प्रदर्शन किया गया 5 फुट बड़ा चश्मा बनाया गया और उसे पर लिखा गया कमल छाप आयोग चश्मा के सामने लिखा गया। आयोग का कमल बीजेपी को वोट लोकतंत्र पर चोट कमल छाप आयोग चश्मा बनाकर बताने का प्रयास किया है। किस तरह आयोग के अधिकारियों को केवल भारतीय जनता पार्टी और उनका चुनाव चिन्ह कमल का फूल दिखता है किसी भी तरह से फर्जी वोटरों के माध्यम से या किसी भी तरीके से वह सिर्फ चाहते हैं सत्ता में भारतीय जनता पार्टी बनी रहे और इस तरह का कृत्य लोकतंत्र की हत्या है।

You might also like

Comments are closed.