अडाणी अब विश्व के तीसरे खरबपति बने

बर्नार्ड अर्नाल्ट को पीछे छोड़ा, मस्क और जेफ ही आगे

नई दिल्ली। भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी दुनिया के तीसरे नंबर के रईस बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपना नया रिकॉर्ड रच दिया है। उन्होंने लुई वुइटन के प्रमुख बर्नार्ड अर्नाल्ट को पीछे छोड़ दिया है।
gautam adani
gautam adani
विश्व के धनपतियों की सूची में यह स्थान पाने वाले अदाणी पहले भारतीय व पहले एशियाई हैं। ब्लूमबर्ग इंडेक्स के अनुसार अब अदाणी के आगे अमेरिका के शीर्ष उद्योगपति व टेस्ला के सीईओ एलन मस्क व अमेजन के प्रमुख जेफ बेजोस हैं। अदाणी अब तक भारत के साथ एशिया के भी सबसे बड़े रईस थे।

 

अब उन्होंने दुनिया के तीसरे सबसे बड़े रईस का खिताब हासिल कर लिया है। ब्लूमबर्ग के अरबपति सूचकांक के अनुसार 60 साल के गौतम अदाणी की नेटवर्थ (कुल संपत्ति) 137.4 अरब डॉलर है। टेस्ला के प्रमुख व दुनिया के सबसे धनी एलन मस्क की नेटवर्थ 251 अरब डॉलर है, जबकि, अमेजन के संस्थापक व सीईओ जेफ बेजोस की 153 अरब डॉलर है।

Also Read –कंबोडिया से आठ लाख में दुल्हन खरीद रहे चीनी

 

बर्नार्ड अर्नाल्ट एलवीएमएच मोएट हेनेसी लुई वुइटन, जिसे आमतौर पर एलवीएमएच के रूप में जाना जाता है, के सह संस्थापक हैं। एलवीएमएच लक्जरी फैशन की दुनिया का विश्व का अग्रणी नाम है। अदाणी धनपतियों की दौड़ में देश के मुकेश अंबानी से आगे निकल गए हैं।

Also Read – महंगे होंगे लोन, 20 साल वाले 30 लाख के होम लोन की किश्त 900 रुपए ज्यादा हो जाएगी

 

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार अंबानी व चीन के जैक मा एशिया के दो अन्य बड़े रईस हैं, लेकिन वे अदाणी की तरह यह मुकाम हासिल नहीं कर सके हैं। 
9 जून 2021 तक आते-आते उनकी संपत्ति करीब-करीब 7 गुना उछल कर 76.7 अरब डॉलर पर पहुंच गई। इसके बाद तो उनकी दौलत को पंख लग गए। 29 अप्रैल 2022 को उन्होंने 122 अरब डॉलर का मुकाम हासिल कर लिया और अब वह 137 अरब डॉलर पर हैं। 
You might also like