कंबोडिया से आठ लाख में दुल्हन खरीद रहे चीनी

पैइचिंग। लैंगिक असमानता की वजह से चीन में लड़कियों की संख्या तेजी से गिरी तो दसियों लाख लड़के चाहकर भी परिवार शुरू नहीं कर पा रहे। इनमें से कई ने कंबोडिया से तस्करी कर लाई जा रही लड़कियों को 8-8 लाख रुपये में खरीदकर दुल्हन बनाना शुरू कर दिया है।

इन लड़कियों को अच्छी नौकरी और सुखद जीवन का लालच देकर चीन लाया जा रहा है।चीनी पुरुषों से जबरन ब्याही गई कई कंबोडियाई महिलाओं ने हाल में आपबीती सामने रखी तो इसने विश्व को स्तब्ध कर दिया।

चीन ने बढ़ती आबादी को रोकने के लिए 80 के दशक में परिवारों में एक ही बच्चा पैदा करने की नीति लागू की थी, जो 2016 तक बनी रही। कई परिवारों ने लड़का पैदा करने के चक्कर में भ्रूण परीक्षण व गर्भपात करवाए।

2016 में सरकार ने दो बच्चे पैदा करने की अनुमति दी। बाद में इसे तीन बच्चों तक बढ़ाया, लेकिन अब अधिकतर परिवार महंगी जीवनशैली की वजह से बच्चे नहीं चाहते।

You might also like