शेयर और करेंसी बाजार धड़ाम

ब्लैक मंडे : युद्ध के भय से आई पूरे विश्व के बाजारों में सुनामी

मुंबई। शेयर बाजार में आज ब्लैक मंडे के साथ हुई शुरूआत ने निवेशकों के 5 लाख करोड़ रूपए से ज्यादा स्वाह कर दिए। युक्रेन पर रूस के हमले को लेकर पूरे विश्व में आज इसका असर शेयर बाजार और करंसी बाजार पर दिखाई दिया। लगभग सभी देशों की करंसी में आज अच्छी खासी गिरावट दर्ज की गई। यदि हमले की स्थिति बनी रही तो आने वाले सप्ताहों में पूरा शेयरबाजार धराशाही हो जाएगा।
इधर आज भारतीय रूपया भी डालर के मुकाबले अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। आज रूपया 75 रूपए 58 पैसे प्रति डालर रहा। यदि युद्ध के हालात रहे तो बाजारों में आई सुनामी में लाखों करोड़ रूपए स्वाह हो जाएगे। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भारतीय बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है। ग्लोबल बाजारों में कमजोरी संकेत के बावजूद भारतीय बाजारों में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स में करीब 1200 अंकों की गिरावट है और निफ्टी 17100 के नीचे ट्रेड कर रहा है। सुबह 9.16 मिनट पर सेंसेक्स में 1197.86 अंकों यानी कि 2.06 फीसदी की गिरावट देखने को मिली और ये इंडेक्स 56955.06 के स्तर पर खुला। लगभग सभी शेयरों में गिरावट जारी रही।

You might also like