70,000 के पार इस वर्ष जाएगा सेंसेक्स

मुंबई। अर्थशास्त्रियों के अनुसार 2022 के अंत तक सेंसेक्स के 65,000 से 70,000 अंक के बीच रहने की उम्मीद जताई है, जबकि निफ्टी के 22,000 अंक को पार कर जाने का अनुमान है।
सूत्रों के मुताबिक 2022 में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में पैसा लगाना 2022 में काम आएगा, जबकि रुचित जैन का कहना है कि 2022 में सामान्य परिस्थितियों में सेंसेक्स के लिए उन्होंने टारगेट पॉइंट 66,600 अंक तो एग्रेसिव लेवल पर 71,000 अंक रखा है। रिसर्च अजीत मिश्रा का कहना है कि 2022 में सेंसेक्स 64,000 अंक तो निफ्टी 19,500 अंक को छू सकता है। रिसर्च हेड गौरव गर्ग का कहना है कि ओमिक्रॉन को लेकर अनिश्चिता है। ऐसे में शेयर बाजार के लिए 2022 का सफर ‘रोलर कोस्टरÓ की राइड की तरह हो सकता है। ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी और दुनियाभर में बढ़ी महंगाई ने भी चिंता बढ़ाई है।
ऐसे में अगर वैश्विक और घरेलू स्तर पर संकेत सकारात्मक रहते हैं तब हम कह सकते हैं कि 2022 में निफ्टी 21,000 और सेंसेक्स 70,000 अंक के आंकड़े को छू सकते हैं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.