चार राज्यों में भाजपा को नुकसान

उत्तर प्रदेश में सपा को बहुमत तो पंजाब, गोवा, उत्तराखंड में कांग्रेस आगे

नई दिल्ली (ब्यूरो)। एक बार फिर एक और न्यूज एजेंसी ने 70 हजार से अधिक लोगों से सर्वे के बाद पांच राज्यों के चुनावी सर्वेक्षण में दावा किया कि जहां उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा पीछे खसक रही है और यहां सपा को बहुमत मिल रहा है तो वहीं पंजाब, उत्तराखंड, गोवा में कांग्रेस बढ़त की और है। मणीपुर में कांग्रेस और भाजपा के बीच सरकार को लेकर एक बार फिर खींचतान होगी।
न्यूज एजेंसी डीबी लाइव ने अपने ताजा सर्वेक्षण में जो आंकड़े जारी किए हैं वह चौथा सर्वे है। हर माह एजेंसी मैदानी सर्वे करवा रही है। इस सर्वे के अनुसार गोवा की 40 सीटों में से इस बार भाजपा को 11 से 13 सीटें, कांग्रेस को 20 से 22 और अन्य को 6 से 8 सीटें मिलती बताई गई है, तो वहीं पंजाब में एक बार फिर कांग्रेस भारी बताई गई है। यहां 117 सीटों में से कांग्रेस 68 से 70 सीटों पर, भाजपा 4 से 6, अकाली दल 13 से 15 सीटों के बीच रहेगी और आप पार्टी को 26 से 28 सीटें बताई गई है। उत्तराखंड की 70 सीटों में से कांग्रेस 40 से 42 सीटों पर बताई गई है। भाजपा 26 से 28 और अन्य 1 से 3 सीटों पर बढ़त बना रही है। वहीं मणीपुर की 60 सीटों में कांग्रेस 25 से 27 सीट और भाजपा 22 से 24 सीटों पर, अन्य 10 से 12 सीटों पर बढ़त बनाएंगे। सबसे महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश चुनाव के सर्वेक्षण में जहां पहले सर्वेक्षण में एजेंसी ने चाह माह पहले भाजपा को 210 सीटों के लगभग बताया था वहीं अब इस बार के सर्वेक्षण में उत्तर प्रदेश की 403 सीटों में समाजवादी पार्टी को 203 से 210 तो वहीं भाजपा को 144 से 152, कांग्रेस को 20 से 27 और समाजवादी पार्टी को 12 से 20 सीटें बताई है। डीबी लाइव बड़ी न्यूज एजेंसी है और तीन लाख से ज्यादा उसके यू ट्यूब पर सबक्राइबर हैं।

You might also like