शेयर बाजार ओंधे मुँह, 7 लाख करोड़ स्वाहा

क्रिप्टो करंसी में 12 करोड़ लोगों के 70 हजार करोड़ रुपए उलझ गए

मुम्बई (ब्यूरो)। आज फिर शेयर बाजार पर 1300 अंकों की गिरावट के साथ ही निवेशकों के 7 लाख करोड़ रुपए और स्वाह हो गए। दूसरी और केन्द्र सरकार के क्रिप्टो करंसी को लेकर अनिश्चय की स्थिति के चलते 12 करोड़ से ज्यादा निवेशकों के 80 हजार करोड़ रूपए फंस गए। पिछले दिनों क्रिप्टो करंसी में भी भारी गिरावट दर्ज की गई थी। इधर सोने के भाव में भी आज गिरावट का दौर जारी रहा, अगले कुछ दिनों में सोने के भाव 45 हजार के लगभग होने जा रहे हैं। इसका कारण विश्व में 29 बड़े देशों ने अपने यहां रखे रिजर्व में से तेल बाजार में उतार दिया है। इसके करने से कच्चे तेल की किमतों में गिरावट आएंगी।
पिछले एक सप्ताह से शेयर बाजार में लगातार आ रही गिरावट के बाद केवल कल ही सेंसेक्स में चढ़त हुई थी, वहीं आज फिर 13 सौ अंकों की गिरावट के बाद शेयर बाजार में भूचाल आ गया है। कारोबारी बता रहे हैं कि जहां एक और रिलायंस कि नेटवर्थ में गिरावट दर्ज होने के बाद बाजार में असर दिख रहा था तो वहीं क्रिप्टो करंसी को लेकर सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के संकेत के बाद पूरे बाजार में भूचाल आ गया है। देश के 12 करोड़ से ज्यादा निवेशकों ने क्रिप्टो करंसी में मूलधन के रूप में ही 80 हजार करोड़ रूपया लगा रखा है, जबकि इतना ही मुनाफा भी डूब रहा है। पूरे विश्व में बाजारों में लगातार आ रही गिरावट का असर अब दिखाई देगा। जहां बाजार में सामानों की खरीदारी कम होगी तो वहीं शेयर बाजार में भी मंदी का दौर जारी रहेगा। आज सोने के भाव में 290 रूपए की गिरावट के साथ यह 47,715 रूपए प्रति दस ग्राम रहा था वहीं चांदी 63, 101 प्रति किलो रही। सोने के भाव में आने वाले दिनों मेें गिरावट का दौर भी जारी रहेंगा। यह 45,000 रूपए के लगभग पहुंच सकता है। खराब शुरुआत के बाद सुबह 10.35 मिनट तक सेंसेक्स 1300 से ज्यादा अंक नीचे चला गया, जबकि निफ्टी में 400 अंक की कमी आई। फिलहाल, सेंसेक्स 1317.82 अंक या 2.24 फीसदी की गिरावट के साथ 57,477.27 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

You might also like