10 लाख करोड़ के कारोबारी हुए आमने-सामने

देश में पहली बार सिरमौर औद्योगिक घरानों में वर्चस्व की लड़ाई शुरू

नई दिल्ली (ब्यूरो)। देश में लंबे अरसे बाद दो बड़े औद्योगिक घरानों के बीच व्यापार युद्ध देखने को मिलने जा रहा है। दोनों ही देश के शिखर कारोबारियों के रूप में जाने जाते हैं, जहां रिलायंस समूह के मुकेश अंबानी पांच लाख करोड़ से ज्यादा के कारोबारी हैं, वहीं अडानी समूह के गौतम अडानी अब रिलायंस समूह से पेट्रो केमिकल्स क्षेत्र में दो-दो हाथ करने की तैयारी कर चुके हैं। पिछले समय रिलायंस समूह ने क्लीन एनर्जी क्षेत्र में उतरने का ऐलान किया था। यह क्षेत्र लंबे समय से अडानी समूह के पास है और उनकी किसी से स्पर्धा नहीं है। अभी वे देश के कई क्षेत्रों में जापान के सहयोग से क्लीन एनर्जी के कारोबार में उतरे हुए हैं। अडानी समूह भी चार लाख करोड़ से अधिक कारोबारी हैं।
मुकेश अंबानी ने पिछले दिनों रिलायंस के शेयर होल्डरों की बैठक में ऐलान किया था कि वे अब क्लीन एनर्जी के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश करेंगे। इस बात से अडानी समूह को गहरा धक्का लगा है। अभी तक दोनों ही औद्योगिक घराने एक-दूसरे के सामने कभी नहीं आए। पहली बार अब अडानी के उभरते अंपायर को मुकेश अंबानी ने चैलेंज किया है। अडानी समूह ने बड़े पैमाने पर इसकी तैयारियां शुरू की हैं। जनवरी-2019 में अडानी समूह ने जर्मनी केमिकल कंपनी के साथ दो बिलियन यूरो (1,48,52,10,00,000 रुपए) की केमिकल फैक्ट्री लगाने के लिए समझौता किया है और इसी में उन्होंने अबूधाबी की नेशनल आइल कंपनी को भी शामिल कर लिया है। अब वे पेट्रो केमिकल्स क्षेत्र में दस मिलियन टन का उद्योग लगाने जा रहे हैं। वे अब एनर्जी क्षेत्र से पीछे खिसक गए हैं। कुल मिलाकर आने वाले समय में देश के सबसे बड़े दो औद्योगिक घरानों के बीच जमकर आतिशबाजी देखने को मिलेगी। अभी तक मुकेश अंबानी का रिलायंस समूह पेट्रो केमिकल्स क्षेत्र में एशिया का सबसे बड़ा कारोबार है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.