20 करोड़ के लिए मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी
मुंबई (ब्यूरो)। उद्योगपति मुकेश अंबानी को 20 करोड़ की फिरोती की धमकी के साथ ही नहीं देने पर जान से मारने का ईमेल मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आरोपी ने इसी के साथा अंबानी के घर एंटीलिटा को भी बम से उड़ाने की धमकी दी थी। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी को मिली धमकी की रिपोर्ट सिक्यूरिटी इंचार्ज ने पुलिस में दर्ज करवाई। मुंबई के गामदेवी थाने में आईपीसी की धारा 387 और 506 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्दी ही आरोपी का पता लगा लिया जाएगा।
Also Read – कर्जदारों से अब शाम 7 के बाद नहीं कर सकेंगे संपर्क
मुकेश अंबानी को पिछले साल भी जान से मारने की धमकी मिली थी। तब दक्षिण मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में एक व्यक्ति ने फोन कर कहा था कि वो अस्पताल को उड़ा देगा और मुकेश, नीता अंबानी और दोनों बेटों की भी जान लेगा। आरोपी ने इसी के साथा अंबानी के घर एंटीलिटा को भी बम से उड़ाने की धमकी दी थी।
2021 में भी मुकेश अंबानी के घर के पास विस्फोटकों से भरी कार मिली थी, जिसके बाद सनसनी फैल गई थी। अंबानी के घर एंटीलिया के पास कार मिलने के बाद उनकी जान को खतरा बताया गया था। कार से पुलिस को 20 जिलेटिन की छड़ें और एक पत्र मिला था, जिसमें अंबानी परिवार को धमकी दी गई थी।