टिकट के दावेदारनेताओं के लिए आज कत्ल की रात

विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस से

इंदौर। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कल भाजपा की पांचवी औ र कांग्रेस की पहली सूची जारी होने जा रही है। इसके चलते, दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा और कांग्रेस से टिकट के दावेदार नेताओं के लिए आज कत्ल की रात मानी जा रही है। कुछ नेताओं ने जहां भोपाल और दिल्ली में डेरा डाल रखा है तो कुछ नागपुर स्थित संघ कार्यालय पर टकटकी लगाए बैठे हैं।

इंदौर जिले की 9 विधानसभा सीटों की यदि चर्चा की जाए तो यहां से भाजपा विधानसभा क्षेत्र क्रं. 1 से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, 2 नंबर से रमेश मैंदोला, 4 नंबर से मालिनी गोड, सांवेर से तुलसी सिलावट, देपालपुर से मनोज पटेल को अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। अब सिर्फ विधानसभा क्षेत्र क्रं 3 , 5 और महू से प्रत्याशी की घोषणा किया जाना बाकी है।

Also Read – सट्टा बाजार में अभी भी कांग्रेस भारी

कल भाजपा की पांचवी सूची जारी होने जा रही है, लेकिन जानकारों का कहना है कि विधानसभा क्षेत्र क्रं.3, 5 और महू के प्रत्याशियों की घोषणा इस सूची में शायद ही घोषित हो क्योंकि यहां पेंच उलझा हुआ है। इधर, कांग्रेस की बात की जाए तो उसकी पहली सूची में 5 से 7 विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों का ऐलान किया जा सकता है।

विधानसभा क्षेत्र क्रं. -3
विधानसभा क्षेत्र क्रं 3 में कांग्रेस से जहां पूर्व विधायक अश्विन जोशी टिकट के दावेदार हैं, वहीं पिंटू जोशी के साथ ही अरविंद बागड़ी भी दावेदारी कर रहे हैं। इसी के चलते, पिंटू जोशी दिल्ली में हैं तो अरविंद बागड़ी को जीतू पटवारी का सहारा है। दूसरी ओर, भाजपा की बात की जाए तो यहां सबसे बड़ा पेंच उलझा हुआ है। यहां से वर्तमान विधायक आकाश विजयवर्गीय स्वाभाविक प्रत्याशी हैं, किन्तु उनके पिता कैलाश विजयवर्गीय को विधानसभा क्षेत्र क्रं1 से प्रत्याशी बनाया गया है, इसलिए उनके टिकट को लेकर आशंका बनी हुई है। हालाकि, इतना तय है कि यहां से यदि आकाश का टिकट काटकर किसी अन्य को दिया गया तो उसके लिए कैलाश विजयवर्गीय की सहमति अनिवार्य होगी। इधर संघ भय्यू महाराज के परिवार को टिकट देने के संबंध में भी विचार कर रहा है।

विधानसभा क्षेत्र क्रं. -4
इस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने जहां तमाम विरोधों को दरकिनार कर मालिनी गौड़ को ही फिर से टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस से राजा मांधवानी, अक्षय बम और कुछ अन्य नेता भी टिकट के दावेदार हैं। राजा मंधवानी के लिए सज्जन वर्मा लगे हुए हैं तो अक्षय बम को दिग्विजय सिेंह पर भरोसा है। इनके अलावा अन्य कांग्रेस नेता भी अपने अपने आकाओं के भरोसे पर हैं।

विधानसभा क्षेत्र क्रं. 5
विधानसभा क्ष ेत्र क्रं. 5 में भाजपा ने अपने प्रत्याशी का नाम होल्ड पर रख रखा है। यहां भी विधानसभा क्षेत्र क्रं. 3 की तरह पेंच फंस गया है। वजह यह कि यहां से चार बार के विधायक महेंद्र हार्डिया का पार्टी के लोग ही विरोध कर किसी नए चेहरे को टिकट देने की मांग कर रहे हैं। यहां से भाजपा नगर अध्य क्ष गौरव रणदिवे और नानूराम कुमावत भी दावेदारी कर रहे हैं। इस कारण इस सीट पर प्रत्याशी की घोषणा भाजपा की पांचवी सूची में भी होना संभव नहीं लग रहा है। इधर कांग्रेस की बात की जाए तो यहां से पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल और शिक्षाविद स्वप्निल कोठारी मुख्य दावेदार हैं, किन्तु यहां से पार्टी किसी नए चेहरे को भी उतार सकती है।

महू विधानसभा सीट
यहां से भाजपा में वर्तमान विधायक उषा ठाकुर को पुन: टिकट दिए जाने का जबरदस्त विरोध हो रहा है। पार्टी नेता औ र कार्यकर्ता स्थानीय प्रत्याशी की मांग कर रहे हैं। यदि उषा ठाकुर का टिकट कटता है तो फिर कविता पाटीदार की लाटरी लग सकती है। दूसरी ओर कांग्रेस में हाल ही में भाजपा छोड़ शामिल हुए रामकिशो्रर शुक्ला के अलावा, कैलाश पांडे और अंतरसिंह दरबार मुख्य दावेदार है। चूंकि इस बार कांग्रेस 5000 से कम मतों से 3 बार हारे हुए विधायकों को भी टिकट देने जा रही है, यदि ऐसा होता है तो दरबार की लाटरी लग सकती है।

6 सीटों पर दिग्विजयसिंह के दावेदार
इंदौर जिले की 9 विधानसभा सीटों में से 6 सीटें दिग्विजयसिंह के दावेदारों में शामिल मानी जा रही है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 संजय शुक्ला, सुरेश पचौरी के खेमे में माने जाते है, जबकि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 से चिन्टू चौकसे, दिग्विजय के खेमे से है। इसी प्रकार 3, 4 और 5 के साथ महू एवं सांवेर विधानसभा सीट पर भी दिग्विजयसिह समर्थक ही दावेदारी कर रहे हैं।

You might also like