इंदौर की पूरी 9 सीटें हम जीतेंगे – विजयवर्गीय

संजय शुक्ला के यहां भी कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़, तैयारी शुरू की

I am not so old that I cannot contest elections - Kailash Vijayvargiya
We will win all 9 seats of Indore – Vijayvargiya

इंदौर। मध्यप्रदेश में कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने के लिए भाजपा ने अपने सभी दिग्गजों को मैदान में उतारा है। इस बार मध्यप्रदेश कांग्रेस मुक्त होगा। कार्यकर्ताओं का प्यार मेरे साथ है और हम इंदौर की पूरी 9 सीट जीत रहे हैं। मुख्यमंत्री कौन होगा यह मेरा विषय नहीं है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और क्षेत्र क्रमांक 1 में उतारे गए उम्मीदवार के रूप में कैलाश विजयवर्गीय कल ऐलान के दौरान बड़वानी दौरे पर थे। वहीं से इंदौर आने पर उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री का आभार माना और उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस बार फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है। kailash vijayvargiya indore-1 candidate 

मध्यप्रदेश में भाजपा ने सरकार बनाने के लिए अपने सभी दिग्गजों को इस बार मैदान में इसलिए उतारा है कि यहां से कांग्रेस मुक्त अभियान शुरू होगा। विजयवर्गीय ने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि कार्यकर्ताओं का प्यार हमेशा उन्हें मिला है और वे इस कसौटी पर खरे उतरने के लिए भी प्रयास जारी रखेंगे। मुख्यमंत्री को लेकर जब उनसे पूछा गया कि क्या अब इस पद के करीब पहुंच गए हो तो उन्होंने कहा कि इस सवाल का जवाब मैं नहीं दे सकता।

इसी के साथ उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस इंदौर में एक भी सीट नहीं जीत रही है। पूरी नौ की नौ सीटें जीतने के साथ ही प्रदेश में भाजपा की सरकार फिर बनेगी।

इंदौर। कल क्षेत्र क्रमांक 1 में भाजपा के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय की दावेदारी का ऐलान होने के बाद विधायक संजय शुक्ला के निवास पर बड़ी तादाद में कार्यकर्ताओं का हजूम लग गया। संजय शुक्ला ने सभी से मिलकर मैदान में उतरने के लिए तैयार रहने को कहा।

इधर वे जयाकिशोरी की कथा को लेकर तैयारी कर रहे हैं। दूसरी ओर ब्राह्मण समाज के अलग-अलग अध्यक्ष भी रात तक संजय शुक्ला से मिले। वहीं कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष गोलू अग्निहोत्री ने भी बातचीत कर विश्वास दिलाया कि मुझसे जुड़े वार्डों में कांग्रेस को जीत मिलेगी। शाम 6 बजे से ही कार्यकर्ता और क्षेत्र के अन्य नेता संजय शुक्ला के निवास पर जमा होने लगे थे। संजय शुक्ला ने अपने परिवार के साथ सभी के लिए प्रबंध किए हुए थे। इस दौरान कई क्षेत्रों के लोगों ने उन्हें विश्वास दिलाया कि वे पूरी ताकत से मदद करेंगे।

बड़ी तादाद में उनके समर्थक भी यहां पहुंचे थे। माना जा रहा है कि इस बार क्षेत्र क्रमांक 1 के चुनाव पर पूरे प्रदेश की नजरें टिक जाएंगी। संजय शुक्ला ने भी पिछले पांच सालों में कई परिवारों को तीर्थ यात्रा के अलावा सैकड़ों परिवारों के यहां सीधे संपर्क बनाने का अभियान भी शुरू किया था। वहीं हर परिवार से वार्ड स्तर पर लोगों को तीर्थ ले जाकर खुद ही उनका ध्यान रखा था।

You might also like