Indore Congress: अक्टूबर के पहले सप्ताह में हो सकती है शहर कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा

सक्रिय नेताओं के नामों पर मंथन, वरिष्ठ नेताओं से मांगी पैनल की सूची

इंदौर। लंबी उहापोह के बाद आखिरकार शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर सुरजीत सिंह चड्डा और अब कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में गोलू अग्निहोत्री की नियुक्ति के चलते शहर कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन का रास्ता साफ हो गया है। इसी के चलते, अब अक्टूबर के पहले सप्ताह में नई कार्यकारिणी घोषित की जा सकती है।

Indore Congress: अक्टूबर के पहले सप्ताह में हो सकती है शहर कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा
Indore Congress: अक्टूबर के पहले सप्ताह में हो सकती है शहर कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा

उल्लेखनीय है कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद लंबे अरसे से खाली पड़ा था। लगभग पोने दो माह पहले सुरजीत सिंह चड्डा की इस पद पर ताजपोशी हुई। चड्डा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समर्थक माने जाते हैं। इसके बाद अब कार्यवाहक शहर अध्यक्ष के पद पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ समर्थक गोलू अग्निहोत्री की नियुक्ति को शक्ति संतुलन के रूप में देेखा जा रहा है।

Also Read – BiG News: दो-तीन-चार तय …1 व 5 में असमंजस बरकरार

इधर, अध्यक्ष एवं कार्यवाहक अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद अब शहर कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन का रास्ता भी साफ हो गया है। इसी के चलते, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चड्डा जहां अपनी कार्यकारिणी के लिए सक्रिय नेताओं और कार्यकर्ताओं के नामों पर मंथन कर रहे हैं, वही उन्होंने वरिष्ठ नेताओं से भी कार्यकारिणी में पदाधिकारियों के चयन हेतु नामों के पैनल और सूची मांगी है।

गुटीय संतुलन साधना बड़ी चुनौती

यहां पर यह भी प्रासंगिक है कि शहर कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन में गुटीय संतुलन साधना बड़ी चुनौती होगी। वजह यह कि यहां पर एक अनार सौ बीमार वाली स्थिति है। फिर, आगामी विधानसभा और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इस संतुलन को साधना भी आसान नहीं है। चड्डा और अग्निहोत्री यदि तालमेल बैठा सके तो यह उम्मीद की जा सकती है कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में शहर कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा की जा सकती है।

You might also like