Railway Accident: रेल हादसा, 300 मृत, 900 घायल, 60 अब भी लापता

नई दिल्ली। उड़ीसा के बालासौर में हुए रेल हादसे में अब तक मृतकों की संख्या 300 तक पहुंच गई है वहीं 900 से ज्यादा लोग घायल हैं वहीं 60 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विशेष बड़ी बैठक बुलाई है जिसमें राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की जा रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सुबह से ही घटना स्थल पर मौजूद हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख सहायता का ऐलान किया है।
ओडिसा के बालासोर में देर रात हुई ट्रेन दुर्घटना में मृतकों की संख्या 300 तक पहुंच गई है वहीं 900 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। अभी भी 40 से ज्यादा यात्रियों के लापता होने की खबर है। अस्पतालों में चारों ओर चीख-पुकार मची हुई है।
Also Read – एक करोड़ तक के कर्ज में बैंक लाएगी अब कर्ज माफी योजना
रातभर से बचाव एवं राहत कार्य जारी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक घटनास्थल पर मौजूद हैं। दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। वहीं कई कार्यक्रम भी स्थगित कर दिए गए।
ओडिशा में हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 300 हो गया है। वहीं 900 के करीब लोग घायल हैं। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। भारतीय सेना के कर्नल एसके दत्ता ने बताया कि सेना बीती रात से ही राहत और बचाव कार्यों में जुटी है। और कोलकाता से और सैन्यकर्मियों को बुलाया गया है।
ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी घटनास्थल पहुंच चुके हैं। वहीं हादसे के बाद हावड़ा जाने वाली 42 ट्रेनें रद्द हो गई हैं। वहीं कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। घटनास्थल का मुआयना कर रहे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव।
