इन्दौर (pushyamitra bhargav)। शहर सरकार को बने हुए 4 माह का समय होने को है और महापौर पुष्यमित्र भार्गव के शपथ व पदभार के भी 3 माह बीतने वाले हंै मगर जो घोषणा महापौर ने की थी उस पर अधिकारी अमल नहीं कर रहे हैं। हर दिन पौधे लगाने, पर्यावरण की रक्षा जैसे वादे वे भूल गए है। 6 अगस्त को पदभार संभालने के बाद अगले 3 माह में वे शहर में जनता के हित में कई काम कर देंगे, यह बात उन्होंने कही थी।
मगर इस बीच 400 करोड़ रूपये की कई सड़कों को पूरा करने के साथ पार्किंग, यातायात, पेयजल, हाकर्स झोन, संजीवनी क्लीनिक, गरीबों के लिए मकान, वायु गुणवत्ता, पुल पुलिया जैसे काम गिनाऐ थे, मगर इनमें से अधिकांश काम जहंा अधूरे हैं वहीं खुदी सड़कों के कारण लोग परेशान हैं। हॉकर्स झोन न के बराबर बने हैं जबकि संजीवनी क्लीनिक की शुरूआत भी नहीं हुई है। एमजी रोड को पूरा करने के लिए और समय बढ़ा दिया गया है।
Also Read – जिंसी चौराहा- लक्ष्मीबाई प्रतिमा सड़क पर अब लगेंगे निशान
कोर्ट के आदेश पर ढाई साल देर से नगर निगम चुनाव संपन्न कराए गये और जोरशोर के साथ भाजपा ने पांचवी बार शहर में सरकार बनाई। चुनाव के दौरान नेताओं ने जनता को खूब सपने दिखाए। इसके बाद जब महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शपथ तो उन्होनें हर पौधा लगाने, निगम में जनता से मिलने, वायु प्रदूषण रोकने, सुरक्षा जैसे बिंदुओं पर शपथ ली और सभी को दिलाई थी,मगर अब स्वयं महापौर ही इलेक्ट्रिक गाड़ी से नहीं घूम रहे हैं, न ही पौधा लगा रहे हैं।
शहर विकास के जो दावे किये गये थे उनकी भी हवाइयां उड़ रही है। भ्रष्ट और कामचोर अधिकारी एक तरह से महापौर को झूठे दिलासे ही दे रहे हैं। सड़क, पानी, हरियाली, सफाई, पांिर्कग, यातायात जैसे मुद्दों पर शहर की सरकार एक तरह से फेल हो गई है।

