आयुष्मान कार्ड में बड़ा फर्जीवाड़ा, एक ही मोबाइल नंबर पर बन गए साढ़े 7 लाख कार्ड
10 मोबाइल नंबरों पर लाखों फर्जी कार्ड : कैग ने लोकसभा में रिपोर्ट प्रस्तुत की
नई दिल्ली (ब्यूरो)। केन्द्र सरकार की जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने वाली योजना आयुष्मान गहरे संकट में उलझ गई है। इस योजना के तहत देश की बड़ी आबादी को मुफ्त इलाज दिया जा रहा था परंतु केग द्वारा दी गई रिपोर्ट कल लोकसभा में पेश करने के बाद इस योजना में हो रही धांधलियों के सामने आने के बाद नेशनल हेल्थ अथर्टी के हाथ-पांव भी फुल गए। Big fraud in Ayushman card सरकार आयुष्मान योजना का दायरा मध्यम वर्ग परिवारों को जोड़ने के लिए बढ़ाने का जो विचार था वह अब रुक गया है। आयुष्मान योजना में केग की रिपोर्ट में बताया गया है कि एक ही मोबाइल नंबर पर साढ़े 7 लाख आयुष्मान कार्ड बनाकर मुफ्त इलाज ले लिया गया। ऐसे 8 नंबरों पर अस्पतालों में इलाज कराए गए हैं। दूसरी ओर कई अस्पताल ऐसे जोड़े गए हैं जिनके यहां पलंगों की व्यवस्था भी नहीं है। अब पूरा मामला नए सिरे से जांच के लिए लिया गया है।
Also Read – दो करोड़ से अधिक की कमाई हो रही है शराब के काले काम में
