इंदौ
इस समय शराब के खेल में ऐसी गंगा बह रही है कि शराब ठेकेदारों से लेकर अधिकारियोंं तक भरपूर डूबकी लगाने का आनंद ले रहे हैं। हर दिन दो करोड़ रुपये से ज्यादा के दो नंबर की कमाई का पूरा खेल कुछ इस प्रकार खेला जा रहा है कि ठेकेदारों के घाटे भी पूरे हो गये हैं। हालत यह है कि ३५ करोड़ के घाटे में शराब दुकान बंद करने वाले ठेकेदार भी जिंदा हो गये हैं। इस पूरे खेल के पीछे गुजरात के एक बड़े शराब कारोबारी की अहम भूमिका है जिसे बड़ा राजनैतिक संरक्षण बताया जा रहा है। इसका नाम अल्केश बताया जा रहा है जो अभी झाबुआ से बैठकर फैक्ट्रियों से सीधे पर्सनल कन्साइंटमेंट ठेकेदारों के उठाकर गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा तक भेज रहा है। इस मामले में मार्ग में पड़ने वाले थाने भी सधे हुए हैं यदि कोई शराब से भरी गाड़ी पकड़ा भी रही है तो हाथों हाथ कागज उपलब्ध हो रहे हैं।
शराब के इस अवैध कारोबार में ठेकेदारों और आबकारी अधिकारियों के बीच पिछले दिनों एक बैठक शराब की दरें बढ़ाने को लेकर हुई थी। उसी दौरान आबकारी विभाग के अधिकारियों ने ही ठेकेदारों के साथ अल्केश का समन्वय बैठाया। जो शराब ठेकेदार अपनी शराब पचास से साठ प्रतिशत कम पर बेच रहे थे अब वे तस्करी के इस खेल में शामिल हो गये हैं। फैक्ट्री की जितनी भी दो नंबर की शराब यानी पीसीएम (पर्सनल कन्साइंटमेंट) यही शराब कारोबारी उठा रहा है।
Also Read – जमीन जालसाजों की 500 करोड़ की जमीनें अब ईडी ने जब्त की