राम मंदिर के साथ ही मस्जिद भी होगी तैयार!

धन्नीपुर मस्जिद का निर्माण दिसंबर 2023 तक पूरा होने की उम्मीद

Dhannipur Masjid
Dhannipur Masjid

लखनऊ (ब्यूरो)। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अयोध्या में मुसलमानों को दी गई जमीन पर मस्जिद का निर्माण दिसंबर 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है। 26 जनवरी से मस्जिद का निर्माण कार्य भी तेजी से प्रारंभ हो जाएगा।

यह जानकारी मस्जिद निर्माण का कार्य कर रहे इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ट्रस्ट ने दी। अगर ऐसा हुआ तो यह एक संयोग होगा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण मुकम्मल होने के आसपास ही मस्जिद के ढांचे की तामीर भी पूरी हो जाएगी। जिस जमीन पर इस मस्जिद का निर्माण कराया जाएगा वह राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से मुस्लिम पक्ष को दी गई है।

Also Read – Himachal Election 2022 Live: हिमाचल में मतदान के लिए लम्बी-लम्बी कतारें

उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने मस्जिद निर्माण के लिए इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ट्रस्ट का गठन किया है। ट्रस्ट के सचिव अतहर हुसैन ने बताया, हमें इस महीने के आखिर तक अयोध्या विकास प्राधिकरण से मस्जिद, अस्पताल, सामुदायिक रसोई, पुस्तकालय और रिसर्च सेंटर का नक्शा मिल जाने की उम्मीद है। उसके फौरन बाद हम मस्जिद का निर्माण कार्य शुरू कर देंगे। (Dhannipur Masjid )

वैसे तो फाउंडेशन मस्जिद के साथ बाकी चीजों का भी निर्माण शुरू कराएगी, लेकिन मस्जिद छोटी है इसलिए उसके जल्द बनकर तैयार हो जाने की संभावना है। इसके निर्माण की कोई समय सीमा नहीं तय की गई है, मगर उम्मीद है कि अगले एक साल के अंदर (दिसंबर 2023 तक) हम मस्जिद का ढांचा तैयार कर लेंगे।

मस्जिद का नाम होगा धन्नीपुर अयोध्या मस्जिद

हुसैन ने बताया कि मस्जिद और अन्य सुविधाओं का निर्माण उसी डिजाइन के हिजाब से किया जाएगा जो ट्रस्ट ने पहले जारी किया था। उन्होंने बताया कि मस्जिद का नाम धन्नीपुर अयोध्या मस्जिद होगा। मस्जिद व अन्य सभी सुविधाओं के पूरे परिसर को मौलवी अहमदुल्लाह शाह कॉम्पलेक्स के तौर पर जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि अहमदुल्लाह शाह महान स्वतंत्रता सेनानी थे।

You might also like