इंदौैर। जिंसी चौराहा से लक्ष्मीबाई प्रतिमा तक बनने वाली 80 फीट चौड़ी सड़क की इसी सप्ताह नपती की जाएगी। नगर निगम के अधिकारियों ने पिछले दिनों यहां बाधक निर्माण को लेकर नोटिस जारी किए थे और दस्तावेज मांगे थे।
दस्तावेज जांचने के बाद जिन निर्माण को हटाया जाना है। उन्हें कुछ समय दिया जाएगा और समय पूरा होने के बाद निगम आवश्यकतानुसार रिमूव्हल कार्रवाई करेगा। सड़क में बाधक लगभग 65 दुकानें, मकान टुटेंगे।
नगर निगम सड़क चौड़ीकरण में अब जिंसी चौराहा से लक्ष्मीबाई प्रतिमा तक इस सड़क को 80 फीट चौड़ा बनाएगा।
क्षेत्रीय भवन अधिकारी विवेश जैन के अनुसार सड़क में 65 बाधक निर्माण है। सभी लोगों को नोटिस जारी कर दिए गए थे और उनके दस्तावेज मांगे गए थे। दस्तावेज जांचने के बाद अब सड़क की नपती की जाएगी। संभवत: इसी सप्ताह नपती होगी।
इससे पहले एक बार फिर निगम अधिकारी सड़क का निरीक्षण करेंगे।