सूर्य ग्रहण आज: कितने बजे और किन शहरों में दिखेगा

आइसलैंड में लगेगा सबसे पहले सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण आज

(सूर्य ग्रहण आज) साल का आखिरी सूर्य ग्रहण  यूरोप, नॉर्थ ईस्ट अफ्रीका और वेस्ट एशिया में दिखेगा। भारत में सूर्य ग्रहण को नई दिल्ली, बेंगलुरू, चेन्नई, उज्जैन, वाराणसी, कोलकाता और मथुरा में देखा जा सकेगा। 

साल का आखिरी सूर्यग्रहण मेघालय के दाईं और असम राज्य के गुवाहाटी के आसपास के बाएं हिस्सों में ये सूर्य ग्रहण नजर नहीं आएगा।

सूर्य ग्रहण का सूतक काल आज 25 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से शुरू हो गया है। आज लगने वाले सूर्य ग्रहण से पहले धार्मिक मान्यता के मुताबिक श्रद्दालुओं ने प्रयागराज में संगम घाट पर स्नान किया। इसके अलावा देश के अन्य हिस्सों में भी श्रद्धालुओं ने नदियों में स्नान किया और सूर्य ग्रहण से पहले मंदिरों के पट बंद कर दिए हैं।

Also Read – 2022 में लगेंगे दो सूर्य और दो चंद्र ग्रहण

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के दौरान दान करने से कई गुना अधिक फल की प्राप्ति होती है। ऐसा भी माना जाता है कि ग्रहण के दौरान जरूरतमंद लोगों की मदद करने से कष्टों से छुटकारा मिलता है। 

सूर्य ग्रहण सबसे पहले आइसलैंड में भारतीय समयानुसार दोपहर 2.29 मिनट पर शुरू होगा। यह शाम 6.20 मिनट पर अरब सागर में खत्म होगा।

सूर्य ग्रहण आज

भारत में यह सूर्य ग्रहण शाम 4.29 मिनट से शुरू होगा और शाम 6.9 मिनट पर खत्म होगा। खगोल वैज्ञानिकों के मुताबिक आज लगने वाला साल का अंतिम सूर्य ग्रहण यूरोप, उत्तर पूर्वी अफ्रीका और पश्चिमी एशिया के कई देशों में देखा जा सकता है। भारत में 1 घंटे से ज्यादा समय तक सूर्य ग्रहण देखा जा सकता है। देश में नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, भोपाल, चंडीगढ़, रांची में भी सूर्य ग्रहण देखा जा सकता है। 

सूर्य ग्रहण मेष, वृषभ व मिथुन राशि वालों के लिए कष्टकारी साबित हो सकता है। सिंह व कर्क राशि वालों के लिए लाभकारी रहने वाला है। कन्या व वृश्चिक राशि वालों को धन हानि हो सकती है। धनु राशि के लिए यह ग्रहण सामान्य रहने वाला है।

सूर्य ग्रहण आज

You might also like